{"_id":"67dc7d283aa5935ac000dc7a","slug":"they-put-red-chilli-powder-in-the-eyes-of-the-jewellers-worker-and-looted-a-chain-worth-15-tolas-mohali-news-c-71-1-mli1005-126857-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ज्वेलर के वर्कर की आंखों में लाल मिर्च डालकर लूट ले गए डेढ़ तोले की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ज्वेलर के वर्कर की आंखों में लाल मिर्च डालकर लूट ले गए डेढ़ तोले की चेन
विज्ञापन
नयागांव। मुल्लांपुर गरीबदास की मेन मार्केट में द रिंकू ज्वेलर्स की दुकान से वीरवार शाम आंखों में मिर्च डालकर लुटेरे डेढ़ तोले सोने की चेन लूटकर फरार हो गए।
ज्वेलर्स शॉप की मालकिन अंजू वर्मा ने बताया कि लुटेरा शाम करीब 5:30 बजे सर पर पटका बंधे दुकान में आया। उसने सोने की चेन दिखाने को कहा। अंजू ने दुकान में काम कर रहे वर्कर रणजीत को दिखाने को कहा। रणजीत ने उसको सोने की चेन दिखाई तो वह गले में डालने लगा। इस पर ज्वेलर ने उसे ऐसा करने से मना कर दिया।
ऐसे में वह फोन पर किसी से बात करने लगा। उसने फोन पर कहा कि ऑनलाइन पैसे मोबाइल पर भेज दो, मेरे पास कैश नहीं है। इसके बाद रणजीत से फिर बोला कि मुझे चेन पहन कर देखनी है। जैसे ही उसने चेन गले में डाली वैसे ही उसने अपनी जेब से लाल मिर्च निकालकर रणजीत की आंखों में डाल दी और वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
वह अपने अन्य दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर वहां से भाग गया। इस मौके पर मुल्लांपुर गरीबदास पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली। सीसीटीवी फुटेज में लुटेरे का चेहरा दिखाई दे रहा है।