{"_id":"61085c288ebc3e844a400639","slug":"there-will-be-water-crisis-in-nayagaon-for-two-days-the-employees-went-on-strike-the-leaders-are-also-living-in-the-area-mohali-news-pkl4222445113","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयागांव में दो दिन रहेगा पानी का संकट, मुुलाजिम गए हड़ताल पर, नेता भी रह रहे इलाके में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयागांव में दो दिन रहेगा पानी का संकट, मुुलाजिम गए हड़ताल पर, नेता भी रह रहे इलाके में
विज्ञापन
नयागांव। शहर के सैकड़ों परिवारों को अगले दो दिन पानी के संकट का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि वाटर सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग के अस्थायी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश लेकर दो दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। इलाके में विभाग के सिर्फ 4-5 कर्मचारी ही स्थायी हैं और पूरे शहर की ट्यूबवेलों को ऑपरेट करना उनके बस में नहीं है। विभाग के उच्च अधिकारियों ने इस आपात समय में लोगों से सहयोग की अपील की है। वही, लोगों ने भी प्रशासन से इस दौरान पानी के दूसरे इंतजाम करने की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक नयागांव, नाडा, कांसल, सिंघा देवी सहित कई इलाके आते हैं। इसके अलावा विधायक कंवर संधू समेत कई राजनीतिक और पुलिस विभाग के अधिकारी यहां रहते हैं। ऐसे में उन्हें भी इस दौरान परेशानी उठानी पडे़गी। पूरे इलाके को जल सप्लाई देने के लिए विभाग की तरफ से 21 ट्यूबवेल लगाए गए हैं। जिनको लगभग 35 से 40 कर्मचारी संभालते हैं। आज से विभाग के अस्थायी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराने के लिए पूरे पंजाब मे सामूहिक अवकाश पर हैं। ऐसे में विभाग के पास सिर्फ 4-5 ही स्थायी कर्मचारी हैं। दो दिनों तक पूरे इलाके की जिम्मेदारी इन्हीं कर्मचारियों पर होगी। इलाके में पानी के टैंकर की कीमत 350 से 500 रुपये तक है। अगर दो दिन तक पानी की किल्लत रहती है तो टैंकर की कीमत भी बढ़ने की संभावना है। लोगों का कहना है कि कोरोना काल में एक तरफ जहां काम धंधे ठप पड़े हैं। वहीं अगर इस तरह की कोई समस्या आती है तो घर का पूरा बजट खराब हो जाता है। सरकार को लोगों के लिए कोई दूसरी व्यवस्था करनी चाहिए।
दशमेश नगर निवासी प्रीतपाल ने कहा कि कैप्टन सरकार के दौरान कई विभागों के कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। इस कारण आम जनता को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है। अगर दो दिन तक पानी नहीं आएगा तो बिना पानी के रहना मुश्किल हो जाएगा। सरकार को इस बारे में कुछ सोचना चाहिए।
विज्ञापन
गोविंद नगर निवासी हरदीप सिंह ने कहा कि बिजली पानी लोगोें की मूलभूत जरूरत है। पानी की सप्लाई नहीं मिलेगी तो लोगों को मुश्किल होगी। सरकार को कर्मचारियों के साथ बातचीत करके इस मुद्दे का समाधान करना चाहिए, ताकि आम जनता को परेशान न होना पड़े। इस मामले पर विभाग के एसडीओ राजेंद्र सचदेवा ने कहा कि अस्थायी कर्मचारी दो दिन के लिए सामूहिक अवकाश पर हैं। हमारे पास इलाके में ज्यादा स्थायी कर्मचारी नहीं हैं। जो हैं उनकी मदद से हम कोशिश करेंगे कि इलाके में पानी की सप्लाई प्रभावित न हो।