फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There will be no work in the courts of district Mohali from 23 to 25

23 से 25 तक जिला मोहाली की कचहरियों में नहीं होगा काम

Sat, 21 Mar 2020 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
There will be no work in the courts of district Mohali from 23 to 25
मोहाली। कोरोना वायरस के आतंक से निपटने के लिए अब मोहाली तहसील में काम करते वकील, टाइपिस्ट, वसीका नवीस, फोटो स्टेट, अस्टाम फरोश भी एकजुट हो गए हैं। उन्होंने 23 से 25 मार्च तक अपना काम बंद रखने का फैसला लिया है। यह जानकारी देते हुए रेवेन्यू बार एसोसिएशन मोहाली के प्रधान एडवोकेट दविंदर गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन और सेहत विभाग की गाइड लाइन के तहत यह कदम उठाया गया है। आदेशों में कहा गया है कि भीड़ वाली जगह को कम किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन के लिए नई अप्वाइंटमेंट न दी जाए। इसके साथ ही 23 से 25 मार्च के बीच दी गई अप्वाइंटमेंट को कैंसिल किया जाए। गुप्ता ने आम जनता से अपील की है कि सोमवार, मंगलवार और बुधवार अपने कामों के लिए कचहरियों में न आएं। इसके साथ ही अपने घरों में रहने को प्राथमिकता दी जाए। वहीं, कोरोना से बचने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। मुख्य तौर से कोरोना वायरस एक दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है। एक दूसरे से संपर्क नहीं करने से इसे रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed