फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There will be no work in all tehsils for one week

एक हफ्ता नहीं होंगे सब तहसील में काम

Sun, 02 Aug 2020 02:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
There will be no work in all tehsils for one week
जीरकपुर। राजपुरा तहसील में कोरोना की दस्तक के बाद जीरकपुर सब-तहसील के अषटाम वेंडर, टाइपिस्ट, वकील और डीड राइटर्स ने एक हफ्ते के लिए काम बंद कर दिया है। काम बंद होने की वजह से रेवेन्यू विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सब-तहसील जीरकपुर के बाहर मौजूद अषटाम वेंडर, टाइपिस्ट, वकील और डीड राइटर्स ने 3 से 9 अगस्त तक अपने दफ्तरों को बंद करने का फैसला लिया है। बता दें कि अधिकतर लोगों को सरकारी दस्तावेज बनवाने के लिए उक्त लोगों पर निर्भर रहना पड़ता है। इनकी मदद से एफिडेविट, रेंट एग्रीमेंट, भार मुक्त सर्टिफिकेट के अलावा प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री आदि दस्तावेजों तैयार करवाते हैं। जहां लोगों को परेशानी होगी वहीं रेवेन्यू विभाग की आमदनी पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रतिदिन 45 रजिस्ट्री करने की है अनुमति
जानकारी के अनुसार, जीरकपुर सब-तहसील में सोमवार से शुक्रवार तक सिविल कार्य किए जाते हैं। जबकि ज्यादा भार सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को होता है। मंगलवार और वीरवार को अन्य दिनों के मुकाबले रजिस्ट्री कम होती है। दूसरी ओर यहां काम बंद होने का असर रेवेन्यू विभाग के खजाने पर पड़ेगा, क्योंकि यहां पर प्रतिदिन 45 रजिस्ट्री करवाने की अनुमति है। अगर एक हफ्ता रजिस्ट्री न हुईं तो करोड़ों रुपये के राजस्व का घाटा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला
जानकारी के अनुसार, जीरकपुर सब-तहसील के बाहर स्थित टाइपिस्ट, डीड राइटर्स, वकील और अषटाम वेंडरों का अधिकतर काम राजपुरा तहसील के साथ जुड़ा हुआ है। अधिकतर लोग राजपुरा शहर से संबंधित है, जो अपना काम राजपुरा तहसील से करवाते हैं। दूसरी ओर, राजपुरा तहसील के अंदर एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जीरकपुर सब-तहसील के बाहर दुकानदारों में दहशत का माहौल है। इसके चलते उन्होंने अगले एक हफ्ते तक सिविल कार्यों को बंद करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed