फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There will be a shortage of water in Mohali for two days

मोहाली में दो दिन रहेगी पानी की किल्लत

Tue, 18 Aug 2020 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
There will be a shortage of water in Mohali for two days
मोहाली। चंडीगढ़ के सेक्टर-39 में पाइपलाइन की मरम्मत का असर मोहाली पर पड़ेगा। यहां दो दिन तक पानी की किल्लत रहेगी। बुधवार व वीरवार को मोहाली में पानी की सप्लाई नहीं होगी। बुधवार को कजौली वाटर वर्कस के फेज-1 से 4 तक सप्लाई बंद रहेगी।
विज्ञापन

एक्सईएन अनिल कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर-39 में पाइपलाइन की मरम्मत की जानी है। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन की मांग पर कजौली वाटर वर्कस के फेज-1, 2, 3 व 4 से 19 अगस्त सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पानी नहीं छोड़ा जाएगा। इसका सीधा असर मोहाली की वाटर सप्लाई पर पड़ेगा। मोहाली के वाटर सप्लाई विभाग ने बुधवार व वीरवार को पानी की किल्लत रहने की बात कही है। मोहाली के फेज-एक से 7, 9 से 11 तक में, सेक्टर 70-71, गांव मटौर, शाही माजरा, फेज- 9, 10 व 11, इंडस्ट्रियल एरिया के फेज-1 से 5 तक में 19 व 20 अगस्त को पानी की किल्लत रहेगी।
विज्ञापन

यह होगा पानी की सप्लाई का समय
बुधवार 19 अगस्त
सुबह की सप्लाई सामान्य ढंग से होगी।
दोपहर में पानी की सप्लाई नहीं होगी।
शाम को सप्लाई उपलब्धता पर होगी।
वीरवार 20 अगस्त
सुबह की सप्लाई लो प्रेशर के साथ होगी।
दोपहर में पानी की सप्लाई नहीं होगी।
शाम को उपलब्धता अनुसार लो प्रेशर से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed