फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There was no water in Sunny Enclave for nine days, there was an outcry

Mohali News: नौ दिन से सनी एनक्लेव में नहीं पानी, मचा हाहाकार

Mon, 19 Jun 2023 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
There was no water in Sunny Enclave for nine days, there was an outcry
मोहाली। सनी एनक्लेव के स्थानीय लोग मूलभूत सुविधाएं न मिलने के कारण तरस गए हैं। एक साल बाद भी आप सरकार लोगों की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रही है। पिछले नौ दिन से इलाके में पानी नहीं आ रहा है, इस कारण वहां के लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस गए हैं। यहां पर हालात यह हैं कि लोगों को पीने और नहाने के पानी के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान नंबर 4458 से 4466 में नौ दिन से पानी नहीं आ रहा है। वे पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए सभी मिलकर पानी के टैंकर मंगवा रहे हैं। चिलचिलाती धूप में लोग बाल्टियां लेकर टैंकर का इंतजार करते रहते हैं। वे अब तक 25 से 30 पानी के टैंकर मंगा चुके हैं। एक पानी के टैंकर का खर्च करीब 400 रुपये है। वहीं घरेलू कार्यों सहित पीने के लिए लोग बोतलबंद पानी खरीदकर ला रहे हैं। टैंकर मंगाने के चलते लोगों की जेब पर खर्च बढ़ता जा रहा है। वहीं जो लोग बोतलबंद पानी लाने में सक्षम नहीं हैं, वे टैंकर का ही पानी पी रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनको लगता है कि वह इस समाज का हिस्सा ही नहीं है क्योंकि सरकार की तरफ से भी उनकी कोई सुध नहीं ली जा रही हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान से मामले की सुध लेने की मांग है तो वे हाईवे पर बैठकर धरना प्रदर्शन करेंगे और हाईवे जाम कर देंगे। उन्होंने कहा कि बिल्डर ने फ्लैट और प्लॉट बेचते समय काफी वादे किए थे लेकिन बिल्डर द्वारा दी जाती पानी की सप्लाई काफी देर रात मिलती है। वहीं वह भी पहले आगे की घरों में आती है और जब उनका पानी भर जाता है तब उनके पास सप्लाई आती है लेकिन वह भी काफी कम स्पीड से। उन्होंने कहा कि उन्हें बिल्डर के बजाय प्रशासन से पानी की सप्लाई मिलनी चाहिए।
विज्ञापन



नौकरी पर जाने से पहले पानी भर रहे लोग

पहले भी पानी की सप्लाई घरों में आने का कोई तय समय नहीं था। लेकिन अब तो पानी आ ही नहीं रहा है। सुबह से ही पानी के बारे में सोचना पड़ता है। इससे नौकरी पर जाने से पहले पानी भरते हैं तो देरी हो जाती है। -मुकेश कुमार स्थानीय निवासी
विज्ञापन

हर साल यहीं समस्या

इलाके में हर साल यहीं समस्या है। लेकिन इस बार तो पानी के लिए ज्यादा परेशान हो गए हैं। एक दिन में कई बाल्टी पानी की भरकर लानी पड़ती हैं। इससे इस उम्र में घुटने दर्द करते हैं। प्रशासन को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए। -कमला देवी, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed