फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There was a ruckus on the stage of Ramlila holding a beer bottle and speaking the dialogue

रामलीला के मंच पर बियर की बोतल पकड़ संवाद बोलने पर हुआ बवाल

Sat, 09 Oct 2021 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
There was a ruckus on the stage of Ramlila holding a beer bottle and speaking the dialogue
जीरकपुर। शहर के गांव पभात में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इसके दूसरे दिन वीरवार को हुए मंचन के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से बवाल मच गया। दरअसल इस वीडियो में दिख रहा है कि रामलीला मंच पर राक्षस बना एक कलाकार अपने हाथ में बियर की बोतल पकड़कर लहराते हुए संवाद बोलता नजर आ रहा है। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ तो हिंदू संगठनों की ओर से इसकी शिकायत थाना जीरकपुर में दे दी गई। वहीं, जूना अखाड़े के जगत गुरु पंचानंद गिरी और उनके शिष्य अशोक तिवारी ने अपने साथियों के साथ इस संबंधी एसएसपी मोहाली को शिकायत देने की तैयारी कर रखी थी।
विज्ञापन

इस मामले में शिकायतकर्ता रोहित कुमार श्रीरामलीला कमेटी चंडीगढ़ के प्रधान ने बताया कि पभात में रामलीला कमेटी की ओर से जो हिंदू धर्म का अपमान किया गया है, उसकी शिकायत हमने थाना जीरकपुर में दे दी है। जीरकपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद जैसे तैसे हिंदू संगठनों और कुछ गण्यमान्य की दखल अंदाजी के बाद मामले को शांत किया गया। इसके बाद रामलीला कमेटी के सदस्यों ने अपनी गलती मान ली और इस मामले में माफी मांगने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। इस मामले में जगत गुरु पंचानंद गिरी ने बताया कि हिंदू संगठनों और गण्यमान्य लोगों के कहने पर पभात राम लीला कमेटी को माफ कर दिया गया है। कमेटी से लिखत में माफी मंगवाई गई है और आगे से ऐसी गलती न हो, इसके लिए पूरी श्रीरामलीला कमेटी की इस शनिवार से पांच शनिवार को काली माता मंदिर पटियाला में बर्तन साफ करने की सेवा लगाई गई है। अगर रामलीला कमेटी यह सेवा पूरी करती है तो माफी स्वीकार कर ली जाएगी। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो कमेटी की शिकायत दोबारा से एसएसपी मोहाली को करके करवाई की मांग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed