फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There is no parking for 1130 flats and houses, where will about five thousand vehicles be parked

Mohali News: 1130 फ्लैट-मकानों के लिए नहीं पार्किंग, कहां खड़े होंगे करीब पांच हजार वाहन

Tue, 25 Mar 2025 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
There is no parking for 1130 flats and houses, where will about five thousand vehicles be parked
पार्किंग नहीं होने से सड़कों पर खड़ी कारें। संवाद 
मोहाली। फेज-9 में फ्लैटों और मकानों के बाहर वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की कोई भी व्यवस्था नहीं है। ऐसी स्थिति में लोग वाहनों को सड़कों और फुटपाथों पर खड़ा करते हैं। हालात यह हैं कि सड़कों पर खड़े वाहन अन्य चालकों के लिए मुसीबत बन जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि फेज-9 में एचई के 312, एचएल के 448, एचआईजी के 280 और एचएम के 90 फ्लैट हैं। इन फ्लैट मालिकों के पास दो से तीन फोर व्हीलर और तीन से चार टू व्हीलर हैं।
विज्ञापन

एक आंकड़े के अनुसार फेज-9 में करीब 1130 फ्लैटों और मकान मालिकों के पास पांच हजार के आसपास वाहन हैं। वाहनों को खड़ा करने के लिए प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की है। ऐसी स्थिति में लोगों को सड़क को ही पार्किंग के रूप में प्रयोग करना पड़ रहा है। वाहनों के लिए अब स्थानीय पार्कों को भी लोगों ने वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इस वजह से स्थानीय लोगों को पार्किंग की सुविधा नहीं मिल पा रही है। न तो बच्चे पार्कों में खेल पा रहे हैं, न ही बुजुर्ग पार्क में जाकर सैर कर पा रहे हैं।
विज्ञापन




प्रशासन ने नहीं किए इंतजाम
फेज-9 में पार्किंग के लिए प्रशासन ने कोई भी इंतजाम नहीं किए हैं। हर घर में दो से तीन वाहन हैं। लोग सड़क और फुटपाथ पर ही अपने वाहनों को खड़ा करते हैं। -रमेश वर्मा, फेज-9
विज्ञापन
विज्ञापन



वाहनों के लिए नहीं जगह
गाड़ियों की तो भरमार है लेकिन लोगों के पास गाड़ी खड़ी करने के लिए जगह ही नहीं है। पार्कों में लोग वाहन खड़े कर रहे हैं। - मनोज मक्कड़, फेज- 9


गलियों में खड़ी करते हैं वाहन
रिहायशी इलाकों में पार्किंग न होने की वजह से लोग गलियों में इधर-उधर वाहन खड़ी कर देते हैं। इससे गाड़ी लेकर सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। -संजीव कुमार, फेज-9


नहीं है पार्किंग की जगह
यहां गाड़ी को पार्क करने के लिए जगह ही नहीं है। ऐसी स्थित में लोग वाहन पार्क करने के लिए सड़क या फिर फुटपाथ का ही सहारा लेते हैं।
-अरविंद ठाकुर, फेज-9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed