फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There is no bus stand in Mullanpur, Mohali, buses have to be waited on the road itself

मोहाली के मुल्लांपुर में नहीं बस स्टैंड, सड़क पर ही करना पड़ता है बसों का इंतजार

Fri, 12 Nov 2021 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
There is no bus stand in Mullanpur, Mohali, buses have to be waited on the road itself
मुल्लांपुर (नयागांव)। मुल्लांपुर में एक तरफ जहां सरकारी हाउसिंग प्रोजेक्ट बस रहे ह। इसके अलावा कई निजी सोसाइटियां भी बस गई है। इलाके की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर इलाके में कुछ भी नहीं है। सबसे ज्यादा दिक्कत बस स्टैंड न होने हो रही है। लोगों को सड़क के किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ रहा है । जिससे कभी भी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। इलाके के लोगों ने जिला प्रशासन व सरकार से गुहार लगाई है कि पहल के आधार पर बस स्टैंड का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुल्लांपुर गांव की आबादी लगभग 50 हजार के करीब है । इसके अलावा आसपास के गांव एवं न्यूज चंडीगढ़ के ओमेक्स इको सिटी समेत कई सोसाटियों को मिलाकर लगभग डेढ़ से दो लाख की आबादी है। लेकिन फिर भी इलाक़े में कोई बस स्टैंड का प्रबंध नहीं है। इलाके के लोगों को सड़क के किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है इलाका निवासी श्याम सुंदर ने बताया कि चुनावों के समय नेता बड़े बड़े वादे करते हैं्र लेकिन किसी के द्वारा इलाके के विकास के लिए कोई काम नहीं किया जाता है । बरसात के दिनों में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समाजसेवी अरविंद पुरी ने बताया कि इलाके की आबादी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है । बस स्टैंड ना होने के कारण इलाके में कभी भी दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि सर्दियों के मौमस में भी लोगों को दिक्कत उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed