{"_id":"6731280c687453efcf096f27","slug":"theft-of-cash-by-breaking-the-locks-of-the-donation-box-of-the-city-farm-mohali-news-c-16-1-pkl1016-559663-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नगर खेड़े के दानपात्र के ताले तोड़कर नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नगर खेड़े के दानपात्र के ताले तोड़कर नकदी चोरी
विज्ञापन
मोहाली। गांव मोहाली के नगर खेड़े के अंदर रखे दानपात्र से नकदी चोरी कर ली गई है। इस चोरी की घटना को नाबालिग बच्चों ने अंजाम दिया था। शिकायतकर्ता गांव मोहाली निवासी हरमिंदर सिंह ने बताया कि लुटेरे को वहां लगे कैमरों से पहचान कर पुलिस ने पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि आठ नवंबर को दिन में डेढ़ बजे चार प्रवासी गेट से अंदर आए। इस घटना को अंजाम देने के दौरान उन्हें दूसरी तरफ देखा गया था, लेकिन फिर भी बेखौफ होकर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। गौरतलब है कि नगर खेड़ा घनी आबादी वाला इलाका है।
एसएचओ थाना फेज-1 मोहाली जगदीप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस को लिखित शिकायत और कैमरे की रिकार्डिंग दी थी। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है। आरोपियों की उम्र दस से बारह साल है। चार बच्चों को पुलिस ने कैमरे के आधार पर पकड़ा था, पांचवें को उनकी निशानदेही पर काबू किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि दान पेटी में पचास से तीस हजार रुपये थे। पुलिस का कहना है कि वह इस बात की जांच कर रही है कि चोरी किए गए पैसों का इस्तेमाल उन्होंने कहां किया। उक्त दान पात्र पुराने जमाने का लोहे का बना है, इसलिए वे उसे ले नहीं जा सके। चोरों ने उसका ताला तोड़ दिया और दान पात्र में पड़े रुपए चोरी कर लिए। एसएचओ ने कहा कि उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की जा रही है क्योंकि वे सभी नाबालिग हैं।