फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The wife along with her parents beat her husband

Mohali News: पत्नी ने मायके वालों संग मिलकर पति को पीटा

Sat, 18 Mar 2023 01:48 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sat, 18 Mar 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
The wife along with her parents beat her husband
पत्नी ने मायके वालों संग मिलकर पति को पीटा
विज्ञापन

भबात रोड की है घटना, पुलिस ने छह लोगों पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। भबात रोड पर एक व्यक्ति से उसकी पत्नी और ससुराल परिवार ने मारपीट की। इस संबंध में जीरकपुर पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान कंचन शर्मा, राजीव शर्मा, कामिनी शर्मा, भारत सिंह, प्रभा वर्मा और नरिंदर कुमार के रूप में हुई है।

शिकायतकर्ता विनय शर्मा वासी गांव नारायणगढ़ झुंग्गियां ने पुलिस को बताया कि उसका दिसंबर 2013 को कंचन वर्मा से विवाह हुआ था। विवाह के कुछ समय के बाद कंचन झगड़ा करने लगी। अभी उनका तलाक का केस चल रहा है। अभी कुछ दिन पहले उसकी पत्नी घर के ताले तोड़कर अंदर घुस गई और उसने काफी सामान इधर-उधर किया। इसके बाद उक्त आरोपियों ने उसे पांच मार्च को भबात रोड पर बुलाया। जब वह वहां पहुंचा तो वे सभी बिना बात के गालियां निकालने लगे। जब उसने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी। उसके शोर मचाने पर वे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। अब तक आरोपियों से राजीनामे की बात चलती रही पर वह सिरे नहीं चढ़ी। इसके बाद अब उन्होंने उक्त आरोपियों पर केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed