फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The unemployed can get themselves registered in the employment camp

Mohali News: रोजगार कैंप में बेरोजगार करवा सकते हैं अपना पंजीकरण

Fri, 20 Jun 2025 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The unemployed can get themselves registered in the employment camp
मोहाली। घर-घर रोजगार के अंतर्गत जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो शुक्रवार को तकनीकी योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक विशेष रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित करेगा। यह कैंप सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो के डिप्टी डायरेक्टर हरप्रीत सिंह मानशाहियां ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को सरकारी और निजी नौकरियों के लिए मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराना है। ऐसे रजिस्ट्रेशन कैंप से बेरोजगार युवक-युवतियों की सीधे तौर पर रोजगार ब्यूरो तक पहुंच बनाई जा रही है। इस रजिस्ट्रेशन कैंप में आईटीआई ट्रेड्स जैसे वेल्डर, फिटर, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, कोपा, डिप्लोमा धारक, पॉलिटेक्निक (सभी ट्रेड्स) और बीटेक (सभी ट्रेड्स) वाले युवा हिस्सा ले सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और जाति प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि इच्छुक युवक और युवतियां इस कैंप में आकर खुद को रोजगार के लिए पंजीकृत कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण का भी उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने रोजगार की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed