फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The truck carrying the machine loaded uprooted eight poles with wires, power gulp and road jam.

मशीन लादकर ले जा रहे ट्रक ने तारों सहित उखाड़े आठ खंभे, बिजली गुल और सड़क पर लगा जाम

Mon, 19 Apr 2021 01:46 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
The truck carrying the machine loaded uprooted eight poles with wires, power gulp and road jam.
मोहाली...खरड़ लांडरा रोड पर ट्रक की टक्कर से गिरा बिजली का खंबा। इस मौके लगा पूरा दिन जाम लगा रहा - फोटो : MOHALI
खरड़। खरड़-लांडरां रोड पर शनिवार की रात करीब दो बजे एक बड़ी मशीन लादकर ले जा रहा ट्रक सड़क के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों में फंस गया। ट्रक पर लदी मशीन में बिजली की तारें फंसने से एक के बाद एक आठ खंभे गिरते चले गए और बिजली की तरों से चिंगारियां निकलती गई। इस हादसे में गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। जबकि बिजली गुल हो गई ओर सड़क के दोनों ओर वाहन फंसने से जाम लग गया।
विज्ञापन

इसके बाद रविवार को पूरा दिन पावरकॉम के कर्मचारियों की टीमें दिन भर खंभों को ठीक करके बिजली सप्लाई दुरुस्त करने में जुटी रहीं।
शनिवार देर रात करीब दो बजे एक बड़ी मशीन ले जा रहे ट्रक में खरड़-लांडरां रोड के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारें फंस गईं। तेज रफ्तार ट्रक तारों को खींचता हुआ चला गया और इससे लगातार आठ खंभे टूटकर सड़क पर गिरते चले गए। इन बिजली की तारों पर रबड़ चढ़ी हुई थी इस कारण चिंगारियों तो निकली लेकिन किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ। इस तरह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि इस घटना के बाद से खरड़-लांडरां रोड पर दोनों ओर वाहन फंसने से जाम लग गया।
विज्ञापन

इस हादसे के बाद से खरड़ और आसपास के गांवों में बिजली सप्लाई बंद होने से अंधेरा छा गया। यहां बनूड़ और खरड़ के बीच सड़क पर दूर तक वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पावरकॉम खरड़ सिटी-1 के एसडीओ स्वर्णजीत सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात करीब दो हुए इस हादसे में आठ खंभों को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया और पूरी सप्लाई बंद कर दी गई। रविवार सुबह सिटी पुलिस के अधिकारियों समेत ट्रैफिक पुलिस खरड़ के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और छोटे वाहनों के लिए यातायात को सुचारू करवाया। जबकि बड़े वाहन खंभों को सीधा करने के बाद जाने दिया गया। उन्होंने बताया कि पावरकॉम के कर्मचारी रविवार सुबह से ही जेसीबी मशीनों की मदद से बिजली की तारों को सड़क से हटाने के काम में जुटे हुए हैं। पावरकॉम के जेई अमृतपाल सिंह, जसबीर सिंह, बचित्र सिंह और अमरीक सिंह बिजली मुलाजिमों के साथ सप्लाई चालू करने के काम में जुटे रहे।

मोहाली...खरड़ लांडरा रोड पर ट्रक की टक्कर से गिरा बिजली का खंबा। इस मौके लगा पूरा दिन जाम लगा रहा

मोहाली...खरड़ लांडरा रोड पर ट्रक की टक्कर से गिरा बिजली का खंबा। इस मौके लगा पूरा दिन जाम लगा रहा- फोटो : MOHALI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed