{"_id":"61df3dd05cb2e90162533fd7","slug":"the-tires-of-six-vehicles-burst-on-the-airport-road-in-half-an-hour-mohali-news-pkl4390908193","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट रोड पर आधे घंटे में छह गाड़ियों के टायर फटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट रोड पर आधे घंटे में छह गाड़ियों के टायर फटे
विज्ञापन
जीरकपुर। बुधवार सुबह एयरपोर्ट रोड पर करीब साढ़े पांच बजे अंधेरे और धुंध के कारण एक गड्ढे का पता न चलने से एक के बाद एक छह गाड़ियों के टायर फट गए।
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए पीरमुछल्ला क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 के पार्षद जगदेव सिंह ने बताया कि वह सुबह 5 बजे घर से अपने परिवार के साथ इनोवा कार में मोहाली माथा टेकने के लिए जा रहे थे। वे घर से 5 बजे निकले थे और 5 बजकर 35 मिनट पर एयरपोर्ट रोड पर स्थित एयरपोर्ट चौक के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी एक गड्ढे में लगी और गाड़ी का टायर फट गया। इसके बाद उन्होंने बेटे को बुलवाकर गाड़ी का टायर बदलवाया। वहीं पार्षद जगदेव ने बताया कि जैसे ही वे गाड़ी साइड में लगाकर टायर बदलने आगे तो पीछे से एक और गाड़ी आई और उसी गड्ढे में बजकर उसका भी टायर फट गया। उनके टायर बदलते-बदलते आधे घंटे में एक के बाद एक पांच गाड़ियों के टायर फट गए। इसके बाद वह गाड़ी का टायर बदलवाकर माथा टेकने के लिए निकल गए।
गड्ढे में डाला क्रंकीट बाहर निकलने से फटा टायर
जानकारी देते हुए पार्षद जगदेव सिंह ने बताया कि टायर फटने के बाद उन्होंने गड्ढा देखा तो देखा कि उसमें किसी व्यक्ति ने सीमेंट में मिला हुआ कंक्रीट डाला हुआ था। उन्होंने अंदाजा लगाया कि जब किसी ने गड्ढे में कंक्रीट डाली होगी तो तो उसी समय कोई भारी वाहन उसके ऊपर से गुजरा होगा तो वह कंक्रीट फैल गया होगा और कंक्रीट तीखा बाहर निकल गया होगा, जिस वजह से हादसे हो रहे थे।
गमाडा नहीं दे रही सड़क पर ध्यान
यह रोड गमाडा ने बनाई है। इसका रखरखाव भी गमाडा को ही करना है। एयरपोर्ट चौक से लेकर जीरकपुर तक इस सड़क पर कई गड्ढे पड़े हुए हैं, जिनका पिछले दो साल से रखरखाव नहीं किया गया है। इस कारण सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। सुनवाई नहीं होने के चलते लोग काम चलाने के लिए गड्ढों में कहीं मिट्टी तो कहीं कंक्रीट डालकर काम चला रहे हैं।