फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The thieves escaped by stabbing the laborer in the neck

Mohali News: मजदूर के गले में चाकू मारकर फरार हो गए चोर

Sun, 20 Apr 2025 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The thieves escaped by stabbing the laborer in the neck
मोहाली। सेक्टर-85 के वेव एस्टेट की एक निर्माणाधीन कोठी में शनिवार सुबह करीब दो बजे दो चोर घुस आए। दोनों चोरों के हाथ जब कुछ नहीं लगा तो उन्होंने वहां एक मजदूर के गले पर चाकू से कई जगह वार किए। इस हमले में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को फेज-6 के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

घायल साजनदास निवासी सेक्टर-85 ने बताया कि वह एक दिहाड़ीदार मजदूर है। वह जहां काम करता है वहीं रहता है। उसकी पत्नी और उसका डेढ़ साल की बच्ची भी साथ में है। उसने बताया कि शनिवार सुबह करीब दो बजे जब पूरे घर के नीचे उसका परिवार और ऊपरी मंजिल पर दो अन्य मिस्त्री भी सो रहे थे। तभी दो चोर घर में घुस आए जिन्होंने पहले घर की बिजली काट दी और घर में दाखिल हुए।
विज्ञापन

जब मजदूर को कुछ गड़बड़ी का अहसास हुआ, तो वह बाहर देखने निकला। तभी दोनों चोरों ने उसे पकड़ लिया और एक ने उसके गले पर चाकू रख दिया। जब उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो उस चोर ने चाकू से गले पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना बाद पहली मंजिल पर सो रहे दोनों मिस्त्री मौके पर आए और मौके पर एंबुलेंस को बुलाकर घायल को फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed