फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The thief broke the lock of the cupboard and stole gold jewellery and cash

Mohali News: अलमारी के ताला तोड़ सोने के जेवर, नकदी ले उड़ा चोर

Sat, 28 Jun 2025 12:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The thief broke the lock of the cupboard and stole gold jewellery and cash
लांडरां/बनूड़। ट्रैफिक पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर एक घर से लाखों रुपये के गहने, बर्तन व अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। दिन में करीब तीन बजे वारदात को अंजाम दिया गया। चोर उनकी अलमारी के ताले तोड़कर सोने की चेन, 5500 रुपये नकद, 50 हजार का नया सोनी प्ले स्टेशन, एक सोनी बफर, एक डिनर सेट और पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना बनूड़ पुलिस को दी गई है। पुलिस ने दोपहर करीब 12 बजे मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया है। पूर्व सैनिक करम सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने पुराने घर के पास ही नया घर बनाया है। वीरवार दोपहर जब वह अपने पुराने घर में भोजन करने गए थे तो एक व्यक्ति पीछे की दीवार फांदकर उनके नए घर में घुस गया। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उनको इस घटना का पता शाम 7 बजे के करीब चला। उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पोस्ट से मात्र 100 मीटर की दूरी पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed