फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The spirit of the police maintains the security of the country

पुलिस का जज्बा देश की सुरक्षा को बरकरार रख सकता है

Sat, 22 Oct 2022 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
The spirit of the police maintains the security of the country
मोहाली। देेेश की अंदरूनी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की होती है। पुलिस का जज्बा देश की सुरक्षा को बरकरार रख सकता है। यह बात डीआईजी रूपनगर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में आयोजित पुलिस शहीदी यादगारी दिवस के मौके पर करवाए गए श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस समारोह में डीसी अमित तलवार और एसएसपी विवेकशील सोनी भी मौजूद रहे। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर शहीद पुलिस मुलाजिमों को सलामी के साथ श्रद्धांजलि दी गई। डीआईजी ने कहा कि पुलिस जवान अपने फर्जों को निभाते हुए देश की खातिर अपनी जान को न्योछावर कर देते हैं। उनकी शहादत को याद रखने के लिए पुलिस शहीदी यादगारी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पिछले साल भारत में पुलिस और पैरा मिल्ट्री फोर्सेेज में 261 जवान शहीद हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो जवान देश की खातिर अपनी जान न्योछावर करते हैं, वह उन्हें सलाम करते हैं,, उनकी कुर्बानियों को याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में पंजाब पुलिस ही एक फोर्स है। जिसने आतंकवाद के खिलाफ अपना नाम बनाया है। यह श्रेय अपने बहादुर अफसरों को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed