फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The span of the old bridge on Ghaggar river collapsed due to heavy vehicles, traffic affected

Mohali News: भारी वाहनों से घग्गर नदी पर बना पुराना पुल का स्पेन धंसा, आवागमन प्रभावित

Sun, 08 Jun 2025 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The span of the old bridge on Ghaggar river collapsed due to heavy vehicles, traffic affected
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भांखरपुर गांव में घग्गर नदी पर बना पुराना पुल फिर क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण शनिवार सुबह यातायात बाधित हो गया। परिणामस्वरूप वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह पुल 2016 में भी क्षतिग्रस्त हो गया था। अब पुल का एक हिस्सा फिर से खराब होने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। यातायात पुलिस ने एहतियात बरतते हुए इसके खराब हिस्से को वाहनों के लिए बंद कर दिया है।
विज्ञापन

फिलहाल यातायात पुलिस ने पुल की दो लेन में से एक को यातायात के लिए बंद कर दिया है, जबकि दूसरी लेन पर यातायात जारी है। चंडीगढ़-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन करने के दौरान डेराबस्सी से चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए घग्गर नदी पर नया पुल बनाया गया था। अब चंडीगढ़ से अंबाला जाने वाले वाहनों को पुराने पुल से गुजारा जा रहा है। यह पुल काफी पुराना हो गया है। जहां से हर समय भारी वाहन गुजरने के कारण पहले तो इसके स्पेन बार-बार धंस जाते थे, लेकिन कुछ साल पहले सड़क का निर्माण करने वाली कंपनी ने इसका ट्रीटमेंट किया। अब फिर से इस पर से हर समय भारी यातायात गुजरने के कारण इसके स्पेन टूटना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

ट्रैफिक इंचार्ज हरकेश सिंह ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आने के बाद क्षतिग्रस्त स्पैन से यातायात बंद करवा दिया गया है। मामला उच्च अधिकारियों और सड़क रखरखाव करने वाली कंपनी के अधिकारियों के ध्यान में लाया गया है। इसकी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed