फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The shopkeeper was beaten with sticks on a minor matter, two injured

Mohali News: फोटो सहित... मामूली बात पर दुकानदार पर चलाए लाठी-डंडे, दो जख्मी

Fri, 28 Apr 2023 01:55 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Fri, 28 Apr 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
The shopkeeper was beaten with sticks on a minor matter, two injured
मामूली बात पर दुकानदार पर चलाए लाठी-डंडे, दो जख्मी
विज्ञापन

मोबाइल की स्क्रीन ठीक कराने के छह दिन में टूटी तो किया हमला
दुकानदार बोला- स्क्रीन चेक करवाने के बाद दिया था मोबाइल

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। मामूली बात पर दुकान के अंदर घुसकर दुकानदार पर लाठी डंडे और रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस इस मामले में अभी पड़ताल कर रही है। पीड़ित की पहचान गिरीश प्रसाद (37) निवासी सेक्टर-68 मोहाली और शिशुपाल निवासी गांव कुंभड़ा के रूप में हुई है।
पीड़ित गिरीश प्रसाद ने बताया कि वह गांव कुंभड़ा में पिछले 13 साल से मोबाइल मरम्मत की दुकान करता है। करीब छह दिन पहले एक युवक ने मोबाइल की स्क्रीन की मरम्मत उसकी दुकान से करवाई थी। उस समय उसे मोबाइल की स्क्रीच चेक करवाने के बाद मोबाइल दे दिया था। लेकिन बुधवार शाम साढ़े 6 बजे वह दुकान पर आया और मोबाइल की स्क्रीन न चलने की शिकायत की, जबकि अब स्क्रीन उसने तोड़ी हुई थी। जब उसने टूटी हुई स्क्रीन की मरम्मत करने से मना कर दिया तो वह धमकी देते हुए वहां से वापस चला गया। करीब 15 मिनट बाद सात-आठ युवकों के साथ दुकान में आया और उन्होंने लाठी-डंडे और रॉड से उस पर और उसकी दुकान में काम करने वाले शिशुपाल पर हमला कर दिया। इससे वे दोनों ही घायल हो गए। दोनों का इलाज फेज-6 स्थित सामान्य अस्पताल में चल रहा है। उसने पुलिस को शिकायत दे दी। जांच अधिकारी अमरनाथ ने बताया कि मामले में सीसीटीवी के आधार पर पड़ताल चल रही है। इसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बिना गारंटी के लगवाई थी स्क्रीन
पीड़ित दुकानदार ने बताया कि जब वह युवक स्क्रीन डलवाने आया था तो उसको बताया था कि गारंटी वाली स्क्रीन के पैसे ज्यादा लगेंगे। लेकिन उसने बिना गारंटी वाली स्क्रीन अपने फोन में डलवाई थी। उसने बताया कि बुधवार शाम को हमला हुआ था तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी थी। वीरवार दोपहर एक बजे तक भी पुलिस बयान दर्ज करने नहीं आई थी। जब पीड़ित के परिजनों ने शिकायत एसएसपी मोहाली को दी तो इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed