फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The security guard robbed the bank by taking the staff hostage

मोहाली: स्टाफ को बंधक बनाकर सिक्योरिटी गार्ड ने ही लूटा था बैंक, पुलिस ने 24 घंटे में गुत्थी सुलझाई

Sun, 23 Aug 2020 02:09 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Sun, 23 Aug 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
The security guard robbed the bank by taking the staff hostage
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

मुल्लांपुर के गांव पड़च्छ स्थित एक्सिस बैंक में हथियारों के बल पर स्टाफ को बंधक बनाकर 10 लाख 44 हजार 400 रुपये की लूट के मामले को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा दिया है। आरोपी और कोई नहीं बल्कि बैंक का सिक्योरिटी गार्ड बलजीत सिंह ही निकला है।

विज्ञापन


मुल्लांपुर थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी के पास से लूट की सारी रकम व हथियार भी बरामद किए गए हैं। डीएसपी मुल्लांपुर अमरोज सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी से पुलिस की टीमें पूछताछ कर रही हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह मामला गांव पड़च्छ स्थित एक्सिस बैंक की शाखा है। इस संबंधी पुलिस को बैंक के मैनेजर अमन गगनेजा ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि 21 तारीख को सारा स्टाफ ड्यूटी पर आया हुआ था। इसी बीच 11 बजे उनके स्टाफ से अमनप्रीत सिंह डिप्टी मैनेजर, प्रियंका असिस्टेंट मैनेजर कैशियर व मनप्रीत सिंह असिस्टेंट मैनेजर मेल किसी उपभोक्ता से मिलने के लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

11:20 पर उनका सिक्योरिटी गार्ड बलजीत सिंह बच्चे को दवाई दिलाने की बात कहकर चला गया। इसी बीच 11:30 पर एक युवक आया जिसने सफेद कपड़े पहने हुए थे, साथ ही कपड़े से मुंह ढका हुआ था। उसने बैंक में घुसते ही बैंक मैनेजर व ऑफिस ब्वाय छिंदरपाल के साथ उन्हें भी कमरे में बंद कर दिया था। ब्रांच में पड़े कैश बॉक्स से पैसे लेकर युवक फरार हो गया। इतना ही नहीं आरोपी का कोई पीछा न कर सके इसलिए उसने बाहर से बैंक के शटर को बंद कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।

शुरू से ही संदेह के घेरे में था सिक्योरिटी गार्ड

एसपी रूरल रवजोत गरेवाल, डीएसपी अमरोज सिंह की अगुवाई वाली टीम ने केस की पड़ताल शुरू की। इस दौरान सबका टाइम व अन्य चीजों समेत फोन कॉल की पड़ताल की गई। इसके बाद पुलिस सिक्योरिटी गार्ड तक पहुंच गई। गार्ड पर शुरू से ही पुलिस को संदेह था जिसे बाद में दबोच लिया गया। आरोपी से पुलिस ने देसी कट्टा 315 बोर व चार कारतूस के अलावा पैसे भी बरामद हुए हैं। मुल्लांपुर थाने के एसएचओ अमनदीप सिंह ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।


पहले ऑफिस ब्वाय थप्पड़ मारे, फिर बाथरूम में किया बंद
जानकारी के मुताबिक पुलिस को यह साफ हो गया था कि जिस तरह वारदात की गई है यह किसी जानकार का ही काम है। क्योंकि बैंक मैनेजर ने पुलिस को बताया कि जैसे ही अज्ञात व्यक्ति बाहर से आया था। उसने आते ही आफिस ब्वाय को पहले दो थप्पड़ मारे थे। इसके बाद रिवाल्वर निकालकर आफिस ब्यॉय के सिर पर लगा दी थी। बाद में उसे बाथरूम में बंद कर दिया था।

मैैनेजर ने बताया था कि वह फ्रंट आफिस में बैठे थे। इसके बाद वह उनकी तरफ आया और चलने का इशारा किया। जैसे ही वाल्ट रूम के अंदर पहुंचे, उसने उन्हें वहां बंधक बना दिया फिर निकालकर कैशियर का काउंटर खोलने को कहा। इसके बाद उन्हें दोबारा वहां बंद कर दिया जिसके बाद वह चला गया। आरोपी के जाने के बाद ऑफिस ब्वाय किसी तरह बाथरूम से निकला और फिर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद देखा तो पैसे गायब थे और शटर बाहर से बंद था।

पहले मोहाली में लूटा गया था बैंक
जानकारी के मुताबिक कोरोना काल में मोहाली के बैंक लुुटेरों के निशाने पर रहे। करीब दो जगह जहां एटीएम लूट भी हुई। इसमें डेराबस्सी सब डिवीजन व खरड़ सब डिवीजन में यह मामले सामने आए थे। जबकि मोहाली में पीएनबी बैंक लूटा गया था। इसमें बैंक लूट वाले केस को पुलिस को सुलझा लिया था। दूसरी तरफ करीब छह लोग ऐसे पकड़े हैं जोकि हरियाणा, दिल्ली और यूपी से आकर मोहाली में बैंक लूटने की फिराक में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed