{"_id":"6623c8e7398384d2b00dea78","slug":"the-secret-of-ektas-murder-got-buried-with-the-death-of-anas-mohali-news-c-71-1-mli1004-113884-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: अनस की मौत के साथ हुआ दफन हुआ एकता की हत्या का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: अनस की मौत के साथ हुआ दफन हुआ एकता की हत्या का राज
Sat, 20 Apr 2024 07:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Sat, 20 Apr 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
एकता की हत्या क्यों, कुरैशी के होश में आने का 14 दिन से पुलिस कर रही थी इंतजार
डॉक्टरों ने पहले ही पुलिस को किया था आगाह, कुरैशी के बचने की उम्मीद कम
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। खरड़ की रहने वाली एकता का कत्ल क्यों और किस वजह से हुआ यह राज एकता के कातिल अनस कुरैशी की मौत के साथ दफन हो गया। 14 दिन बाद अनस कुरैशी की जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ अस्पताल में मौत हो गई। अनस ने एकता की हत्या किस वजह से की, यह राज अब कभी नहीं खुल पाएगा। खरड़ पुलिस इस राज को जानने के लिए अनस के होश में आने का 14 दिन से इंतजार कर रही थी, लेकिन अनस की हालत बिगड़ती गई और शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। हालांकि डॉक्टरों ने पुलिस को पहले ही आगाह कर दिया था कि अनस के बचने की उम्मीद कम हैं। एकता के परिवार वालों को भी इस बात का पता नहीं है कि अनस ने उसकी हत्या क्यों की। अनस और एकता के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। अभी तक यह माना जा रहा था कि एकता कहीं और शादी करना चाह रही थी, जिससे अनस नाराज था। इसको लेकर डीएसपी करण संंधू ने कहा था कि वारदात के समय एकता और अनस ही वहां मौजूद थे। परिवार ने ऐसी किसी बात को जाहिर नहीं किया था। डीएसपी संधू का कहना था कि एकता की मौत हो चुकी थी और अनस ही एक मात्र गवाह था जो हत्या के पीछे वजह का राज खोल सकता था लेकिन उसकी मौत की वजह से हत्या की असल वजह सामने नहीं आ पाई।
रात में घर आया अनस और हत्या कर भाग निकला
एकता सन्नी एनक्लेव की एकता कॉलोनी में अपनी मां परमजीत, छोटे भाई रोहित और भाभी के साथ रहती थी। 2020 में एकता के पिता का निधन हो गया था। एकता का बड़ा भाई सुखचैन सिंह चंडीगढ़ के मनीमाजरा क्षेत्र में परिवार के साथ रहता है। 6 अप्रैल को एकता के छोटे भाई रोहित के ससुराल गांव च्यूहरेडी (मोहाली) में एक धार्मिक कार्यक्रम था। उसमें शामिल होने के लिए एकता को छोड़कर पूरा परिवार वहां गया हुआ था। रात करीब 12 बजे एकता के ऑफिस की छुट्टी होने पर उनकी बड़े भाई सुखचैन सिंह से बात हुई थी। सुखचैन ने उसे भी गांव च्यूहरेड़ी बुलाया, लेकिन वह नहीं आई। उसने कहा कि वह घर पर ही रुकेगी। रात को अनस उसके घर आया और हत्या कर सुबह करीब पांच बजे घर से उसकी सिलेरियो गाड़ी में भाग निकला। उसका शाहबाद मारकंडा (हरियाणा) के पास एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी गर्दन टूटने के अलावा कमर पर भी फ्रैक्चर था। कुछ दिन से वह कोमा में था। वह घर से निकलते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ था। एकता की हत्या उसने गर्दन पर नुकीली चीज से वार करके की थी। खरड़ पुलिस ने अनस कुरैशी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया था।
एकता से उसकी मुलाकात जयपुर में एक मल्टीनेशनल कंपनी में हुई थी। अनस कुरैशी मूलरूप से मुरादाबाद यूपी का रहने वाला है। उसके पिता का देहांत हो चुका है। उसके परिवार में छोटा भाई, मां और दो शादीशुदा बहनें हैं। एकता ने जयपुर से नौकरी छोड़कर मोहाली में यूएसए बेस्ड मल्टीनेशनल कंपनी में मैनेजर की नौकरी शुरू की थी। एकता के मोहाली मूव होने पर अनस भी चंडीगढ़ आ गया था। उसने हाल ही में एक बिल्डर के पास सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी शुरू की थी। उसका छोटा भाई उसके साथ रह रहा था। दोनों ने चंडीगढ़ ड्डूमाजरा में किराए पर घर लिया था। एकता की हत्या से 20 दिन पहले उसने अपने भाई के लिए सेक्टर-38 वेस्ट में फास्ट फूड कॉर्नर खोला था।