{"_id":"6885382ccda7fcdfa6042899","slug":"the-road-to-aap-clinic-is-in-bad-condition-there-is-a-possibility-of-disease-due-to-dirty-water-fear-of-accidents-mohali-news-c-16-pkl1046-773379-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: आप क्लिनिक की सड़क बेहाल, गंदे पानी से बीमारी की आशंका, हादसों का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: आप क्लिनिक की सड़क बेहाल, गंदे पानी से बीमारी की आशंका, हादसों का डर
विज्ञापन
मोहाली। शहर के पुराने सेक्टरों में शुमार फेज-5 में नगर निगम की अनदेखी साफ देखी जा सकती है। आम आदमी क्लिनिक के सामने की मुख्य सड़क जर्जर हालत में है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिनमें बारिश और सीवर का पानी भरा रहता है। इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों की संख्या में मरीज, क्लिनिक स्टाॅफ, होटल कर्मचारी और स्थानीय निवासी आवाजाही करते हैं। यह सड़क न केवल फेज-5 के मुख्य आवागमन मार्गों में से एक है, बल्कि यह आसपास के कई ढाबे, रेस्टोरेंट, दुकान और रिहायशी कॉलोनियों को जोड़ती है। इससे डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारी के फैलने की आशंका है।
बीमार गिरकर हुए घायल
आम आदमी क्लिनिक में तैनात एमडी-एमबीबीएस डॉ. पारुल गुगनानी बताती हैं कि यहां कई बार ऐसे मरीज पहुंचते हैं जो इस सड़क पर हादसे का शिकार हो जाते हैं। उनको चोट लग जाती है। बारिश या सीवर का पानी गड्ढों में भर जाता है। इससे लोगों के गिरने का खतरा रहता है। कई बार इसकी शिकायत नगर निगम को दी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। डेंगू का सीजन चल रहा है। अगर पानी यूं ही जमा रहा तो बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।
परेशानी बर्दाश्त के बाहर है
हम बाहर बैठकर खाना खाते हैं, लेकिन सड़क पर जब तेज गाड़ियां गुजरती हैं तो गंदा पानी हमारे ऊपर उड़ता है। कई बार खाना छोड़कर उठना पड़ता है। रोज की यह परेशानी अब बर्दाश्त से बाहर है। -पूजा, होटल कर्मचारी
विज्ञापन
बारिश में सड़क नदी बन जाती है
सड़क इतनी खराब है कि रोजाना यहां हादसे होते रहते हैं। बारिश में यह सड़क नदी बन जाती है। 100 मीटर का रास्ता नदी का रूप ले लेती है, यहां गंदगी और मच्छर फैल जाते हैं। कई-कई दिनों तक पानी रुका रहता है। - बासू, होटल कर्मचारी
कोई सुनवाई नहीं होती है
गंदा पानी, उबड़-खाबड़ रास्ता और तेज गाड़ियां, यह सब मिलकर लोगों के लिए मुसीबत बन चुका है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। - नरेश, स्थानीय निवासी
जल्द काम शुरू करवा दिया जाएगा
आसपास के कई ढाबों और होटल संचालकों ने गैरकानूनी तरीके से सीवर लाइन जोड़ रखी है। इससे गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। कई बार यह कनेक्शन बंद करवाए हैं, लेकिन वे फिर चालू कर लेते हैं। बूथों में सीवर कनेक्शन की अनुमति नहीं है। चार महीने पहले यहां सीवर और एक्सेस रेन वाटर की पाइपलाइन डालने की योजना है, लेकिन फाइलें टेंडर और टेक्निकल मंजूरी में फंसी है। मैंने पहले सोचा कि पाइपलाइन के बाद सड़क बनाऊं ताकि दोबारा खुदाई न हो, लेकिन अब हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों की परेशानी देखते हुए फैसला लिया है कि सड़क का काम अब तुरंत शुरू करवाया जाएगा। अगले 3-4 दिन में काम शुरू हो जाएगा। - पार्षद जसप्रीत सिंह गिल, वार्ड नंबर-6