फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The road dug in the name of repair in Zirakpur was not repaired, now it has become difficult to walk due to mud filling

Mohali News: जीरकपुर में मरम्मत के नाम पर खोदी सड़क को ठीक नहीं किया, अब कीचड़ भरने से चलना भी हुआ मुश्किल

Mon, 30 Jun 2025 12:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The road dug in the name of repair in Zirakpur was not repaired, now it has become difficult to walk due to mud filling
जीरकपुर। वार्ड 27 में 15 दिन पहले मरम्मत के नाम पर खोदी गई सड़क को दोबारा ठीक करने कोई नहीं आया। अब बारिश से आने के बाद यहां पानी भरने से कीचड़ हो गया है और यहां चलना भी मुश्किल हो रहा है। यहां खुले हुए चैंबर हैं। कहीं सीवर ओवरफ्लो हो रहा तो कहीं जलभराव हो गया है। समाजसेवी योगेश अरोड़ा ने कहा कि पिछली बार वार्ड में बरसात के कारण लोगों का काफी नुकसान हुआ था। अगर जल्द ही हालत न बदले तो लोगों को सड़कों पर आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा या मजबूरन पलायन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि आठ महीने पहले पानी की पाइप डालने की लिए सड़क की एक साइड तीन फीट तक खोदी गई थी, इसे ठीक करने के लिए सड़क तोड़ने की क्या जरूरत थी। उन्होंने कहा कि मानसून आ गया है और अब हालात और भी बदतर होने वाले हैं। यहां पर जगह-जगह में मेनहोल टूटे पड़े है। दुर्गा माता मंदिर के पास वाला में मेनहोल हमेशा ही टूटा रहता है और अक्सर यहां दुर्घटना होती रहती है। इस वार्ड में कभी बिजली की तो कभी पानी की दिक्कत रहती है। सड़कों और सीवरेज लाइन का बुरा हाल रहता है। थोड़ी बरसात में सड़कों पर पानी खड़ा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed