{"_id":"6109a75d8ebc3ec3881516eb","slug":"the-problems-of-the-passengers-coming-to-zirakpur-bus-stand-will-be-overcome-basic-facilities-will-go-mohali-news-pkl4223507129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर बस स्टैंड में आने वाले मुसाफिरों की परेशानियां होंगी दूर, जाएंगी मूलभूत सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर बस स्टैंड में आने वाले मुसाफिरों की परेशानियां होंगी दूर, जाएंगी मूलभूत सुविधाएं
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर के बस स्टैंड पर बस पकड़ने के लिए आने वाले मुसाफिरों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उनकी परेशानियों को देखते हुए संबंधित विभाग की ओर से लाखों रुपये की लागत के प्रस्ताव बनाकर आलाधिकारियों को भेजा जा चुका है और प्रस्ताव को आलाधिकारियों को मंजूरी मिलने के बाद आगे कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। यह जानकारी पीआरटीसी के जीएम मनिंदर सिंह सिद्धू ने दी है।
जानकारी के मुताबिक, शहर के इकलौते बस स्टैंड के अंदर सैकड़ों की संख्या में रोज लोग बस पकड़ने के लिए यहां पहुंचते हैं और मुसाफिरों को अपनी सफर की बस को लेकर इंतजार करना पड़ता है। दूसरी ओर, बस स्टैंड के अंदर मूलभूत सुविधाओं के अभाव के चलते मुसाफिरों का इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। आलम यह है कि बस स्टैंड के अंदर पीने वाले पानी की भारी किल्लत है और अधिकतर मुसाफिर को पीने के लिए पानी खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इसके अलावा, बस स्टैंड के अंदर शौचालय की हालत लंबे समय से दयनीय बनी हुई है, जिसकी शिकायत लंबे समय से अधिकारियों को दर्ज करवाई जा चुकी है।
पार्क की हालत हुई खस्ता
शहरवासियों की मानें तो बस स्टैंड के रखरखाव को लेकर अधिकारियों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसका खामियाजा यहां पहुंचने वाले मुसाफिरों को भुगतना पड़ा रहा है। अकसर बस का इंतजार करने वाले मुसाफिर बैंचों पर बैठ जाते हैं, परन्तु स्टैंड के अंदर स्थित पार्क की लंबे समय से साफ सफाई न होने के कारण गंदगी का माहौल बना हुआ है। वहीं, पार्क के अंदर जगह-जगह से घास उग चुकी है, जिसके अंदर गंदगी के ढेरों से उठने वाली बदबू से मुसाफिर को अपना मुंह ढ़कने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों को भेजी रिपोर्ट
लंबे समय से बस स्टैंड के अंदर मूलभूत सुविधाओं को लेकर शिकायतें मिल रही थी। इस कारण अधिकारियों की एक टीम ने बस स्टैंड का दौरा करते हुए स्थिति का आंकलन किया और इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी है। वहीं, दूसरी ओर, अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर करीब 40 लाख रुपये के प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेजे गए हैं, जिनको मंजूरी के बाद शुरू कर दिया जाएगा।
- मनिंदर सिंह सिद्धू, जीएम, पीआरटीसी, सेक्टर-29 वर्कशॉप, चंडीगढ़।