फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The problem of hawkers and food stalls persists, traffic jams cause trouble

Mohali News: रेहड़ियां और फूड स्टॉल्स की समस्या बरकरार, जाम से होती है परेशानी

Fri, 01 Aug 2025 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The problem of hawkers and food stalls persists, traffic jams cause trouble
जीरकपुर। लोहगढ़ क्षेत्र में स्थित सिगमा सिटी चौक पर लगने वाली रेहड़ियां और फूड स्टॉल्स की समस्या अभी बरकरार है। करीब दो माह पहले नगर परिषद ने कार्रवाई की थी, लोगों का सामान भी जब्त किया था। इस कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध भी किया था। विरोध करते समय लोगों ने कार्रवाई करने के लिए आई नगर परिषद की इंफोर्समेंट टीम के साथ बदसलूकी भी की थी। इतना सब कुछ होने के बाद भी उन फूड स्टॉल्स वालों का सामान नगर परिषद ने छोड़ दिया। अब पहले की तरह ही शाम के समय यहां पर फूड स्टॉल्स सजने लगे हैं। यह फूड स्टॉल्स दुकानों के आगे बनी पार्किंग की जगह पर ही सरेआम लगाए जा रहे हैं। इस कारण यहां पर आने वाले लोग अपनी गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं। इससे शाम को करीब 6:00 से लेकर रात के 9: 30 बजे तक जाम जैसी स्थिति बन जाती है। कई बार गाड़ियां खड़ी करने को लेकर लोगों का आपस में झगड़ा भी हो जाता है।
विज्ञापन



फिर सजने लगे फूड स्टॉल्स
करीब दाे माह पहले नगर परिषद ने सिगमा सिटी चौक से फूड स्टॉल्स वालों का सामान जब्त किया था। लोगों ने टीम के साथ बदसलूकी भी की थी। इतना सब कुछ होने के बाद भी नगर परिषद ने इनका सामान वापस कर दिया है। फिर से पार्किंग की जगह पर अवैध रूप से फूड स्टॉल्स सजने लगे हैं, यह गलत है। - जगदीप सिंह, अध्यक्ष, शहीद ऊधम सिंह क्लब लोहगढ़
विज्ञापन



सिगमा सिटी चौक पर लगता है जाम
फूड स्टॉल्स लगने के कारण लोग अपनी गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं। इस कारण सिगमा सिटी चौक में ट्रैफिक की समस्या हो जाती है। ट्रैफिक पुलिस को यहां पर ध्यान देना चाहिए। - गुरप्रीत सिंह, अध्यक्ष, यूथ क्लब लोहगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां से लोगों का गुजरना हो जाता है मुश्किल
रात के समय सिगमा सिटी चौक में रेहड़ियां और फूड स्टॉल्स लगने के कारण लोग दूर-दूर से आकर यहां पर खड़े होकर खरीदारी करते हैं। यहां से लड़कियों और महिलाओं का गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। - गुरविंदर सिंह



अवैध रूप से पार्किंग की जगह पर रेहड़ी और फूड स्टॉल्स नहीं लगाई जा सकती। हमने पहले भी इन पर कार्रवाई की थी। अब भी ठोस कार्रवाई की जाएगी। - जगजीत सिंह जज, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद जीरकपुर




गाड़ियों की गलत पार्किंग करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। सिगमा सिटी चौक में भी किसी को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने नहीं दिया जाएगा। गलत तरीके से गाड़ियां खड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।- गुरवीर सिंह बड़ैच, प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed