{"_id":"5efcb4768ebc3ea116794a57","slug":"the-police-team-reached-the-doorstep-of-the-92-year-old-elderly-happy-birthday-to-you-sir-so-the-family-became-emotional-mohali-news-pkl3798995200","type":"story","status":"publish","title_hn":"92 साल के बुजुर्ग के दरवाजे पर पहुंची पुलिस टीम बोली- हैप्पी बर्थडे सर...भावुक हुआ परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
92 साल के बुजुर्ग के दरवाजे पर पहुंची पुलिस टीम बोली- हैप्पी बर्थडे सर...भावुक हुआ परिवार
Thu, 02 Jul 2020 02:24 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग का जन्मदिन मनाया
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के इस संकटकाल में भले ही अनलॉकिंग पार्ट-2 की शुरूआत हो चुकी हो फिर भी बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी बरकरार है। ऐसे में फेज-9 में रहने वाले तरलोचन सिंह चावला के दरवाजे पर जब मोहाली पुलिस केक और गुलदस्ता लेकर उनका 92वां जन्मदिन मनाने पहुंची तो वह अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। चावला परिवार भी पुलिस की इस पहल पर भावुक हो उठा।
बुधवार को तरलोचन सिंह चावला ने अपना 92वां जन्मदिन मनाया। मोहाली की सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ने मोहाली पुलिस से संपर्क कर तरलोचन सिंह का जन्मदिन सेलिब्रेट करने की इच्छा जाहिर की। इस पर पुलिस ने उनका मान रखा और थाना फेज-8 की सब इंस्पेक्टर कुलजीत कौर अपनी टीम के साथ तरलोचन सिंह के घर पहुंची। दरवाजे पर दस्तक दी तो तरलोचन सिंह बाहर आए। पुलिस को देख वह पहले ठिठके, लेकिन जैसे ही उनके मुंह से बर्थडे सांग सुना तो स्तब्ध रह गए।
पुलिस पार्टी हाथ में गुलदस्ता और केक लेकर उनका जन्मदिन मनाने पहुंची थी। थे। यह देखकर 92 वर्ष के तरलोचन सिंह की आंखों से सहसा ही खुशी के आंसू बह निकले। वह कहते हैं कि यह उनके जीवन का सबसे बेहतरीन सरप्राइज था। उन्होंने कहा कि आम तौर पर पुलिस की जो छवि लोगोें के मन में है, कोरोना के इस संकटकाल में पुलिस ने उसे तोड़ा है। पुलिस पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। तरलोचन सिंह ने कहा कि कोरोना काल में पुलिस लोगों की सबसे भरोसेमंद साथी बनी है।
विज्ञापन
वहीं, एसोसिएशन के प्रधान प्रिंसिपल एस चौधरी ने बताया कि कोरोना संकटकाल और लॉकडाउन के दौरान मोहाली पुलिस के सहयोग से 90 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का जन्मदिन मनाया जा रहा है। जिसमें पुलिस भरपूर सहयोग दे रही है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए तरलोचन सिंह चावला का 92वां जन्मदिन एसएस बेदी, हरजिंदर सिंह, हवलदार सुखजीत सिंह और चालवा परिवार ने मिलकर मनाया।