फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The people of Friends Enclave raised slogans against the owners of Prime Square.

फ्रेंड्स एनक्लेव के लोगों ने प्राइम स्क्वायर के मालिकों के खिलाफ की नारेबाजी

Tue, 06 Jul 2021 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
The people of Friends Enclave raised slogans against the owners of Prime Square.
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित प्राइम स्क्वायर मॉल के पीछे फ्रेंड्स एनक्लेव के सीवरेज होल में जबरन मॉल की सीवरेज लाइन जोड़ी जा रही थी। इस पर फ्रेंडस एनक्वेल के निवासियों ने प्राइम स्क्वायर मॉल के मालिकों और जीरकपुर प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर उनके खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद सोसायटी के चेयरमैन अशोक तिवाड़ी, प्रधान राजीव अग्रवाल, सत्रुघन सुधीर नारायण, विक्की चतुर्वेदी, महिंदर कुमार, मोनिका, बबीता रीना अग्रवाल, नेहा अग्रवाल और उर्मिला गुप्ता ने बताया कि प्राइम स्क्वायर मॉल का काम अवैध तरीके से चल रहा है। जिसमें जीरकपुर प्रशासन उसका पूरा साथ दे रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल से यह मॉल बन रहा है, तब से वह इसकी शिकायत नगर परिषद के ईओ को देते आ रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने उनकी शिकायत पर अब तक ठोस कोई कार्रवाई नहीं की है। सोसाइटी के प्रधान राजीव अग्रवाल ने कहा कि प्राइम स्क्वायर प्रशासन के साथ मिलकर सोसायटी वासियों के साथ ज्यादती कर रहे हैं, जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वीरवार को प्राइम स्क्वेयर की ओर से जबरन सीवरेज कनेक्शन जोड़ा जा रहा था। जिसको विरोध करके रोका गया है। जबकि नगर परिषद के अधिकारी पहले भी उनको यह काम न करने की चेतावनी दे चुके हैं। मामला बढ़ता देख सूचना पाते ही वार्ड नंबर-18 के कांग्रेसी नेता अवतार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले को नगर परिषद के प्रधान के ध्यान में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उदयवीर ढिल्लों की दखलंदाजी के बाद काम को रोका गया। वहीं सोसायटी निवासियों ने परिषद के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त होकर बिल्डर का साथ दे रहे हैं।
सीवरेज कनेक्शन जोड़ा तो घरों में घुसेगा पानी
सोसायटी के लोगों ने बताया कि प्राइम स्कवायर मॉल की उंचाई उनकी सोसायटी से काफी ज्यादा है। यदि मॉल का सीवरेज उनके सीवरेज से जोड़ा तो सीवरेज ओवरफ्लो होकर गंदा पानी उनकी सोसायटी में घुसेगा। इससे उनका यहां रहना मुश्किल हो जाएगा। अगर काउंसिल अधिकारी हमें बर्बाद ही करना चाहते हैं तो वैसे ही बोल दें। हम अपने फ्लैट बेचकर कहीं ओर चले जाते हैं। सोसायटी निवासियों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी इस समस्या को जल्द हल किया जाए।

कोट्स
फ्रेंड्स एनक्लेव की सीवरेज लाइन के साथ प्राइम स्कवायर मालिकों की ओर से जबरन सीवरेज लाइन का कनेक्शन जोड़ने की शिकायत मिली थी। लोगों ने बताया था कि इससे उनके घरों में गंदा पानी भरने का अंदेशा है। इसके बाद लोगों की शिकायत मिलते ही खुद मौके पर गया था और सीवरेज लाइन जोड़ने के काम को रोक दिया गया था।
- कुलवंत सिंह, जेई, नगर परिषद, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed