फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The old man who came to leave the goods in the house molested the girl, case registered

Mohali News: घर में सामान छोड़ने आए बुजुर्ग ने युवती से की छेड़छाड़

Tue, 28 Mar 2023 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
The old man who came to leave the goods in the house molested the girl, case registered
घर में सामान छोड़ने आए बुजुर्ग ने युवती से की छेड़छाड़, केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नयागांव। इलाके में एक बुजुर्ग ने युवती के साथ उस समय छेड़छाड़ की जब वह उसके घर में सामान छोड़ने आया था। इस मामले में नयागांव पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान प्रकाश निवासी नयागांव के रूप में हुई है। उसे जमानत पर छोड़ दिया गया है। वहीं, इलाके में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उक्त आरोपी बुजुर्ग प्रकाश को एक आदमी और एक महिला पकड़कर पीट रहे हैं। वह उन्हें छोड़ने के लिए कह रहा है, लेकिन कोई भी उसकी बात नहीं सुन रहा है।

नयागांव निवासी पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 मार्च को उक्त आरोपी उनके घर में सामान छोड़ने आया था। इस दौरान उसने कहा कि उसे शौचालय जाना है। जब वह उसे शौचालय दिखाने गई तो उसने उसके कंधे पर हाथ रखकर किस करने की कोशिश की। उसके शोर मचाने पर परिवार वाले इकट्ठा हो गए। उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह घर से भाग गया। इस पर उसका पीछा करके उसे पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed