फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The need of the hour is to enter politics for reforms in politics and society: Chadhuni

राजनीति और समाज में सुधारों के लिए सियासत में आना समय की जरूरत : चढूनी

Mon, 20 Dec 2021 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
The need of the hour is to enter politics for reforms in politics and society: Chadhuni
कुराली। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि पंजाब में राजनीति और समाज में सुधार लाना समय की जरूरत है और इस जरूरत को पूरा करने के लिए राजनीति में आना जरूरी है। इस पर उन्होंने चुनाव मैदान उतरने का फैसला किया है। गांव नंघल में किसानी संघर्ष की जीत में करवाए धन्यवाद समागम में पहुंचे चढूनी ने कहा कि अब तक सत्ता का आनंद लेने वाली पार्टियों ने आम लोगों और विशेषकर किसानों के लिए कुछ नहीं किया। आम लोगों के हितों के लिए लोग पक्ष के धड़ों को सियासत में आना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सत्ता में आए बिना सियासी और सामाजिक क्रांति संभव नहीं है। उन्होंने साफ छवि वाले और ईमानदारी से लोगों की सेवा करने वालों को सियासत में आने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में वे पंजाबियों को एक नया बदलाव देंगे, जिसको लेकर प्रत्येक वर्ग के लोग उत्साहित हैं। इसके बाद फिल्म कलाकार योगराज सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि पंजाबियों ने पुराने समय में जैसे ही संघर्ष में बड़ा योगदान देकर इस सदी का इतिहास लिखा है। मटका चौक से पहुंचे सतनाम सिंह टांडा और लोकहित मिशन से पहुंचे रविन्द्र सिंह वजीदपुर, सुखदेव सिंह और बलविन्द्र सिंह ने गांववासियों के संघर्ष में दिए गए योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर लोकहित मिशन की ओर से क्षेत्र के प्रत्येक कार्य में आगे होकर मदद करने की घोषणा की। अंत में गुरशरण सिंह ने समागम में पहुंचे किसान नेताओं और गांववासियों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed