{"_id":"6ae3b110584364aaae006c73","slug":"the-municipal-council-will-build-a-park-in-aks-colony-ward-27-mohali-news-c-71-1-mli1017-148481-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: वार्ड-27 की एकेएस कॉलोनी में नगर परिषद बनाएगा पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: वार्ड-27 की एकेएस कॉलोनी में नगर परिषद बनाएगा पार्क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। पटियाला रोड पर स्थित वार्ड-27 की एकेएस कॉलोनी में नगर परिषद की ओर से पार्क विकसित किया जाएगा और पार्क बनने के बाद आसपास की तीन से चार वार्डों के लोगों को सैर, व्यायाम और खाली समय बिताने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। वहीं, इस सुविधा से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने के साथ ही परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर भी मिलेगा। कॉलोनी में बनने वाले पार्क में ओपन एयर जिम बनाया जाएगा, जहां लोग खुले वातावरण में व्यायाम कर सकेंगे और इसमें वॉकिंग ट्रैक बनने से सुबह और शाम सैर करने वालों को सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा पार्क में सुंदर फूल और हरियाली विकसित की जाएगी, जिससे आसपास का वातावरण आकर्षक बनेगा और बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को भी इस सार्वजनिक स्थान का लाभ मिल सकेगा। आमतौर पर शहरी क्षेत्रों में बढ़ती आबादी और निर्माण के कारण खुले स्थानों की कमी महसूस की जा रही है। ऐसे में पार्क विकसित होने से आसपास के निवासियों को घरों के नजदीक ही घूमने-फिरने और शारीरिक गतिविधियां करने का विकल्प मिलेगा और बुजुर्गों के लिए सुबह-शाम बैठने और लोगों से मेलजोल बढ़ाने का स्थान उपलब्ध होगा, जबकि बच्चों को भी खुले वातावरण में समय बिताने का अवसर मिलेगा। पार्क का विकास क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और लोगों को बेहतर सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। इससे एकेएस कॉलोनी के साथ आसपास के तीन से चार वार्डों के निवासियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। पार्क तैयार होने के बाद यह क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य, मनोरंजन और आपसी मेलजोल का साझा केंद्र बन सकेगा। एक समय में 9 से 11 लोग कर सकेंगे
ओपन एयर जिम में कसरत
एकेएस कॉलोनी में बनने वाले पार्क में ओपन एयर जिम की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इससे आसपास के तीन से चार वार्डों के लोग खुले वातावरण में नियमित व्यायाम कर सकेंगे। ओपन एयर जिम में एक समय में करीब 9 से 11 लोग कसरत कर पाएंगे। इससे लोगों को जिम जाने के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी और वे घर के नजदीक ही अपनी सेहत का ध्यान रख सकेंगे। सुबह और शाम के समय लोग यहां व्यायाम कर अपनी दिनचर्या को बेहतर बना सकेंगे। पार्क में वॉकिंग ट्रैक और हरियाली के साथ ओपन एयर जिम की सुविधा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। खासकर युवाओं और बुजुर्गों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
एकेएस कॉलोनी में यह जगह नगर परिषद की है, जहां पहले ट्यूबवेल लगा हुआ था। इस जगह का सही इस्तेमाल करने के लिए उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर यहां पार्क बनाने की मांग रखी। उनकी मांग को जायज मानते हुए यहां पार्क बनाने की अनुमति प्रदान की। - गगनदीप सिंह गैरी, इंचार्ज, वार्ड-27, आप
वार्ड-27 में पार्क विकसित करने की परियोजना को सभी संबंधित तकनीकी विभागों से मंजूरी मिल चुकी है और आने वाले दिनों में इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -विक्टर संधू, एसडीओ, नगर परिषद जीरकपुर