फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The MLA inaugurated the construction of roads worth Rs 12.65 crore.

Mohali News: हलका विधायक ने 12.65 करोड़ के सड़कों के निर्माण का किया शुभारंभ

Wed, 18 Feb 2026 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The MLA inaugurated the construction of roads worth Rs 12.65 crore.

विज्ञापन


लालड़ू। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मंगलवार को हलका डेराबस्सी के अंतर्गत विभिन्न गांवों में 12 करोड़ 65 लाख 85 हजार रुपये की लागत से बनने वाली 19.18 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। विधायक रंधावा ने बताया कि गांव मलकपुर से गांव जौला कलां श्मशानघाट और फिरनी, गांव जास्तना खुर्द तक लिंक सड़क के कार्य की शुरुआत करवाई गई। इस सड़क की लंबाई 3.29 किलोमीटर है और यह सड़क 252.25 लाख रुपये की लागत से तैयार होगी। लालड़ू (हंडेसरा रोड) से गांव मलकपुर वाया फूलवाड़ी बायोटेक लिमिटेड तक सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई, जिसकी लंबाई 1.92 किलोमीटर है और इसके निर्माण पर 154.71 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा गांव अंटाला की 0.77 किलोमीटर लंबी फिरनी की भी शुरुआत की गई, जिस पर 63.97 लाख रुपये खर्च होंगे। इन विकास कार्यों के शिलान्यास के बाद विधायक रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार गांवों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। इन सड़कों के निर्माण से गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा और लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed