फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The Mayor's face is brooding, and the AAP is busy taking the pulse of the councillors.

Mohali News: मेयर के चेहरे पर मंथन, पार्षदों की नब्ज टटोलने में जुटी आप

Thu, 04 Jun 2026 01:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The Mayor's face is brooding, and the AAP is busy taking the pulse of the councillors.
मोहाली। नगर निगम चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी आम आदमी पार्टी ने अब मेयर चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार मेयर पद के उम्मीदवार के चयन से पहले आप नेतृत्व ने नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ अंदरखाते बातचीत शुरू कर दी है। पार्टी किसी भी जल्दबाजी से बचते हुए सभी पहलुओं पर विचार कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आप नेतृत्व पार्षदों की राय जानने के साथ-साथ यह भी परख रहा है कि शहर के विकास, संगठनात्मक संतुलन और राजनीतिक संदेश के लिहाज से कौन सा चेहरा सबसे उपयुक्त रहेगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा अलग-अलग स्तर पर पार्षदों से संपर्क किया जा रहा है और संभावित नामों पर उनकी प्रतिक्रिया ली जा रही है। नगर निगम में स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद आप इस बार मेयर पद को लेकर बेहद सतर्क नजर आ रही है। पार्टी ऐसा उम्मीदवार सामने लाना चाहती है जो न केवल पार्षदों के बीच स्वीकार्य हो, बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भी सकारात्मक राजनीतिक संदेश दे सके।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि मेयर पद के लिए दो नाम चर्चा में हैं, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान और पंजाब नेतृत्व की सहमति से ही लिया जाएगा। इसी वजह से फिलहाल किसी एक नाम पर मुहर लगाने से पहले व्यापक राय ली जा रही है। दूसरी ओर विपक्षी दल भी आप की रणनीति पर नजर बनाए हुए हैं। दूसरी और शहर में यह भी चर्चा है कि मेयर के साथ-साथ सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पदों को लेकर भी समीकरण साधे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नामों पर चल रहा है मेयर पद को लेकर मंथन
नगर निगम के मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी में कई नामों पर चर्चा चल रही है। सूत्रों के अनुसार मेयर पद की दौड़ में विधायक कुलवंत सिंह के पुत्र और पार्षद सरबजीत सिंह समाना का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। वही तीन बार लगातार पार्षद का चुनाव जीतें है। इसके अलावा पार्टी के महासचिव तथा जल सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सन्नी आहलुवालिया भी मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं, जो वार्ड नंबर-6 से पहली बार चुनाव जीतकर आए हैं। वहीं यदि मेयर पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित होता है तो वार्ड नंबर-5 से निर्वाचित पार्षद अदविंदर कौर का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल बताया जा रहा है। हालांकि अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान और नेतृत्व स्तर पर विचार-विमर्श के बाद ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed