फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The main accused fractured his leg while escaping from police custody, admitted to hospital

Mohali News: पुलिस हिरासत से भागने समय मुख्य आरोपी की टांग हुई फ्रैक्चर, अस्पताल में भर्ती

Sat, 05 Jul 2025 01:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The main accused fractured his leg while escaping from police custody, admitted to hospital
लालडू। बनूड़ रोड पर घग्गर पार गांव ममोली में प्रधान ढाबा के मालिक पर गंडासियों से हमला करने वाले मुख्य आरोपी की टांग पुलिस गिरफ्त से भागते समय फ्रैक्चर हो गई है। उसे डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले कोर्ट ने उसको पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। रिमांड के दौरान हथियारों की बरामदगी के लिए लालड़ू के निकट लाया गया तो उसने भागने की नाकाम कोशिश की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को 30 जून को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

डेराबस्सी डीएसपी विक्रम सिंह बराड़ ने बताया कि 20 अप्रैल को गगनदीप सिंह उर्फ गगन के नेतृत्व में पांच हमलावरों ने गांव ममोली में प्रधान ढाबा के मालिक दलविंदर सिंह उर्फ रिंकू पर बेरहमी से हमला कर दिया था। इसमें उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं थी। इस संबंध में 21 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सभी आरोपियों की पहचान की गई। घटना के तुरंत बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक अन्य आरोपी गोलू को बाद में पकड़ा गया। हमले का मुख्य आरोपी गगनदीप सिंह उर्फ गगन निवासी सूरत मनोली पुलिस गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने हरियाणा के पिलखनी गांव से उसे गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार सुबह उसे हथियारों की बरामदगी के लिए लालडू क्षेत्र में झरमल नदी के किनारे ले जाया गया। वहां उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed