{"_id":"6ab192889a87410568031dee","slug":"the-kharar-cia-brought-simardeep-a-relative-of-the-shooter-kali-from-patiala-jail-on-a-production-warrant-eight-accused-have-now-been-taken-into-custody-mohali-news-c-289-1-pkl1068-2969-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: खरड़ सीआईए काली शूटर के रिश्तेदार सिमरदीप को पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई , गिरफ्त में आ चुके आठ आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: खरड़ सीआईए काली शूटर के रिश्तेदार सिमरदीप को पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई , गिरफ्त में आ चुके आठ आरोपी
विज्ञापन
मोहाली। खरड़ सीआईए ने लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े काली शूटर के रिश्तेदार सिमरदीप को पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया है। उस पर मोहाली में तीन कारोबारियों के घरों पर फायरिंग का आरोप है। पुलिस उससे हथियारों की सप्लाई और गैंग नेटवर्क को लेकर पूछताछ करेगी।सिमरदीप को पटियाला सीआईए ने खरड़ सीआईए के इनपुट पर गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी के समय दो जिगाना पिस्टल और आठ कारतूस बरामद हुए थे। पुलिस के अनुसार, सिमरदीप तीनों फायरिंग की वारदात में शामिल रहा है। जांच में सामने आया है कि विदेश में बैठे कुलवीर सिंह सिद्धू के इशारे पर यह फायरिंग करवाई गई थी। कुलवीर का बुडैल जेल में बंद रविंदर उर्फ काली शूटर से संपर्क था। काली ने जेल से ही मोबाइल के जरिये शूटरों को बाइक और हथियार उपलब्ध करवाए थे। पुलिस ने काली शूटर को भी इस मामले में गिरफ्तार किया है। अब सिमरदीप से हथियारों और बाइक की सप्लाई के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
मांगी थी पांच-पांच करोड़ की रंगदारी
इस मामले में अब तक आठ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। इनमें आकाशदीप, परवीन उर्फ कालू, जसमनदीप सिंह, दुशंत उर्फ शम्मी, काली शूटर, मंजीत उर्फ मनु, संजीव उर्फ संजय और सिमरदीप शामिल हैं। पुलिस सभी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर रही है। जांच में कुलवीर सिंह सिद्धू से आरोपियों के संपर्क और फायरिंग की साजिश की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। फायरिंग के बाद कुलवीर सिंह सिद्धू ने प्रत्येक कारोबारी से पांच-पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।
सेक्टर-104 फायरिंग में भूमिका
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-104 में कारोबारी के घर हुई फायरिंग में मंजीत उर्फ मनु ने गोलियां चलाई थीं। संजीव उर्फ संजय बाइक चला रहा था। इस वारदात में घर में काम करने वाला सचिन घायल हो गया था। सिमरदीप से पूछताछ में पुलिस फायरिंग की तीनों वारदात को जोड़ने वाली कड़ियों और हथियारों के स्रोत का पता लगा रही है। गैंग के अन्य सहयोगियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।