फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The issue of garbage disposal plant reached the door of Punjab government, people met the Chief Secretary

Mohali News: पंजाब सरकार के द्वार पहुंचा कूड़ा निस्तारण प्लांट का मामला, मुख्य सचिव से मिले लोग

Thu, 10 Jul 2025 01:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The issue of garbage disposal plant reached the door of Punjab government, people met the Chief Secretary
मोहाली। फेज-11 के पास जगतपुरा में निगम की ओर से लगाए गए कूड़ा निस्तारण प्लांट का मामला अब सरकार के द्वार पहुंच गया है। बुधवार को फेज-11 के निवासियों ने पार्षद कुलवंत सिंह कलेर की अगुवाई में पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा से मुलाकात कर उनको प्लांट के कारण आ रही समस्या के बारे में बताया। साथ ही उनसे मांग की गई इस प्लांट को यहां से तुरंत शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन

लोगों ने उनको साफ कहा कि अगर यह प्लांट बंद न किया गया तो उनको मजबूरन संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा और जरूर पड़ने पर सड़क जाम भी करनी पड़ी तो वह भी करेगें। शहर में कूड़े की चल रही गंभीर समस्या से निपटने के लिए नगर निगम की ओर से फेज-11 के पास पड़ते गांव जगतपुरा में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाया हुआ है। यहां पर रोजाना टनों के हिसाब से कूड़ा पहुंच रहा और यहां पर चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा की तर्ज पर कूड़े का पहाड़ बनना शुरू हो गया है। इस प्लांट के कारण फेज-11 के रिहायशी इलाके और आसपास के गांवों में काफी समस्या आ रही है। बारिश के दिनों में कूड़े से पैदा हो रही बदबू के कारण लोगों को सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गत दिवस मेयर ने भी इस प्लांट को शिफ्ट करने की मांग को लेकर गमाडा के सीए से मुलाकात की थी। इससे पहले भी इलाका निवासी इस प्लांट को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed