फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The institution Sarghi Kala Kendra celebrated its 35th foundation day

Mohali News: संस्था सरघी कला केंद्र ने मनाया 35वां स्थापना दिवस

Tue, 17 Jun 2025 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The institution Sarghi Kala Kendra celebrated its 35th foundation day
मोहाली। पंजाबी रंगमंच को समर्पित संस्था सरघी कला केंद्र ने अपना 35वां स्थापना दिवस सेक्टर-68 में मनाया। कार्यक्रम में वरिष्ठ रंगकर्मियों, कलाकारों और रंगप्रेमियों ने शिरकत की और संस्था के योगदान को याद किया। संस्था के अध्यक्ष संजीवन सिंह ने बताया कि सरघी अब तक दो दर्जन से अधिक नाटकों का देश-विदेश में मंचन कर चुकी है और करीब 300 रंगकर्मी मंच और मंच के पीछे सक्रिय रूप से जुड़े हैं।
विज्ञापन

संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता राजिंदर सिंह चीमा ने कहा कि 35 वर्षों की निरंतरता किसी साधारण प्रयास का परिणाम नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। रंगमंच से जुड़ी हस्तियों अनीता सब्दीवाल, हरकंवल, रमनदीप ढिल्लों, नरिंदर नसरीन व अन्य ने सरघी के मंच को अपनी अभिनय यात्रा की मजबूत नींव बताया। कार्यक्रम संचालन महासचिव कुक्कू दीवान ने किया और प्रचार सचिव रंजीवन सिंह ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed