फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The hunger strike of milk producers continued for the third day, today the doors of Verka Milk Plant will be closed

तीसरे दिन भी दूध उत्पादकों की भूख हड़ताल जारी रही

Tue, 08 Feb 2022 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
The hunger strike of milk producers continued for the third day, today the doors of Verka Milk Plant will be closed
मोहाली। फेज-6 स्थित वेरका मिल्क प्लांट के बाहर किसान यूनियन लखोवाल और पंजाब के दूध उत्पादकों की ओर से तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रखी गई। इस मौके पर किसानों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और सड़क पर दूध गिराकर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन लखोवाल मोहाली के प्रधान जसपाल सिंह नियांमिया और ज्ञान सिंह धड़ाक, सिमरनजीत सिंह राणा ने बताया कि दूध उत्पादन से किसानों को काफी फायदा होता है। पानी बचाने का बड़ा प्रावधान डेयरी सेक्टर है। वहीं पंजाब सरकार और केंद्र सरकार की ओर से दूध उत्पादक किसानों की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि हर तरफ नकली दूध और उससे बने पदार्थों की भरमार है। वहीं किसान की मेहनत के साथ खिलवाड़ भी है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते पिछले दो साल से दूध के दाम घटे हैं और किसान का खर्च बढ़ा है। पशु पालक बड़े घाटे में डेयरी चला रहे हैं। केंद्र सरकार ने प्राइवेट उद्योगपतियों को फायदा देते हुए, दूध कारोबारियों की समस्याओं की अनदेखी की है। हमारी मांग है कि नकली दूध बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाए जाएं। वहीं, कोरोना के चलते जिन दूध उत्पादकों को नुकसान हुआ है उन्हें विशेष पैकेज दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जमा हुए किसानों की ओर से मिल्क प्लांट के बाहर नारेबाजी की गई। वहीं बीकेयू लखोवाल मोहाली के प्रधान जसपाल सिंह नियांमिया, बूटा सिंह, हरनेक सिंह, हरविंदर सिंह, हरजोत सिंह सराव आदि किसानों की ओर से मिल्क प्लांट के आगे केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। इसके साथ ही जसपाल नियांमिया ने कहा है कि मंगलवार को 12 से 2 बजे तक मिल्क प्लांट का दरवाजा बंद किया जाएगा, साथ ही प्लांट के प्रबंधकों का पुतला भी फूंका जाएगा। ऐसे में अगर प्लांट के प्रबंधकों की ओर से मांगें नहीं मानी गई तो रोष प्रदर्शन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed