{"_id":"637698824ee172154534f97d","slug":"the-governor-distributed-degrees-to-the-students-of-fddi-mohali-news-pkl468628960","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल ने एफडीडीआई बनूड में बांटीं विद्यार्थियों को डिग्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल ने एफडीडीआई बनूड में बांटीं विद्यार्थियों को डिग्रियां
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) बनूड़ में बुधवार को डिग्री वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों के 109 पासआउट विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटीं।
इस अवसर पर पुरोहित ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वह अपने कौशल से देश के विकास में योगदान देकर देश को समृद्धि और प्रगति के पथ पर ले जा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था और दुनिया के कुल उत्पादन में हमेशा 25 प्रतिशत का योगदान दिया है, लेकिन कुछ बाहरी ताकतों ने देश को नीचे कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को भारत के निर्माण के लिए शारीरिक श्रम करने के लिए आमंत्रित किया।
उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ईमानदारी और मेहनत से उच्च पद प्राप्त किया जा सकता है। फुटवियर में रोजगार के अपार अवसर हैं, जिससे आप दूसरों को रोजगार दे सकते हैं। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर चर्चा करते हुए कहा कि वह हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इस मौके पर संदीप कुमार, अरुण कुमार सिन्हा, डॉ. अश्विनी वाजपेयी और प्रतीक जायसवाल भी उपस्थित थे।