फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The girl was sold for two lakhs and the boy for five lakhs

Mohali News: दो लाख में लड़की और पांच लाख में बेचते थे लड़का

Wed, 08 Feb 2023 08:20 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:20 PM IST
विज्ञापन
The girl was sold for two lakhs and the boy for five lakhs
दो लाख की लड़की और पांच लाख में बेचते थे लड़का
विज्ञापन

पांच दिन की बच्ची बेचने के मामले में दो आरोपी भेजे दो दिन के रिमांड पर
पुलिस की पूछताछ में खुलासा- अब तक छह बच्चों की तस्करी कर चुके हैं चारों शातिर

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। पांच दिन की बच्ची की तस्करी के मामले में गिरफ्तार पटियाला निवासी चरणबीर सिंह और उसकी पत्नी परविंदर कौर से पुलिस की पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि वह दो लाख रुपये में लड़की और चार से पांच लाख रुपये में लड़के का सौदा करते थे। अब तक छह बच्चों के तस्करी का खुलासा हो चुका है। पुलिस ने तीन दिन का रिमांड खत्म होने पर मंगलवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसमें से फरीदकोट निवासी मनजिंदर सिंह और उसकी पत्नी परविंदर कौर को पहले ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अब इन आरोपियों से पूछताछ में पांच दिन के बच्चे के अलावा पांच और बच्चों के तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इनके परिजनों को बुलाकर पूछताछ की है। इनमें से दो बच्चों की मौत भी हो चुकी है। यह दोनों आरोपी जरूरतमंद लोगों के साथ बच्चों का सौदा करते थे।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह बच्चा तस्कर गिरोह तीन टीम बनाकर काम करते थे। इनकी पहली टीम में तीन लोग शामिल हैं। इनमें दो युवक सन्नी और लेंबर के साथ एक महिला अमरोह शामिल है। यह टीम गरीब लोगों के संपर्क में रहती थी। यहां से यह 70 से 80 हजार रुपये में बच्चों का सौदा करके खरीदते थे। दूसरी टीम में जो दंपती न्यायिक हिरासत में है, वह काम करता था। यह टीम पहली टीम से बच्चे को लेकर तीसरी टीम तक पहुंचाती थी। तीसरी टीम में पटियाला निवासी चरणबीर सिंह और उसकी पत्नी परविंदर कौर शामिल थे। इनका काम होता था कि यह ऐसे परिवारों से संपर्क करते थे जिनको बच्चे की जरूरत होती थी। इसके बाद बच्चों को दो लाख से पांच लाख रुपये तक में बच्चे का सौदा करके बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
बता दें कि 30 जनवरी को पांच दिन की मासूम बच्ची को बेचने की फिराक में मोहाली आए दो दंपतियों को सोहाना थाना पुलिस ने सेक्टर 86-87 चौक से गिरफ्तार किया था। चारों के पास से मासूम को भी बरामद किया था। पुलिस इस गिरोह के मुखिया सन्नी को भी तलाश की जा रही है।

चंडीगढ़ की महिला ने दी बच्चों के अंग बेचने की शिकायत
सूत्रों से पता चला है कि चंडीगढ़ की एक महिला ने आरोपी महिला पटियाला निवासी परविंदर कौर के खिलाफ शिकायत दी है। इस शिकायत में उन्होंने कहा है कि परविंदर कौर बच्चों के अंग भी बेचती थी। पुलिस अब इस शिकायत पर जांच करेगी। पुलिस ने अदालत में इसी बात को आधार बनाकर जांच के लिए रिमांड मांगा था। इस पर अदालत ने दो दिन का रिमांड मंजूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed