फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The girl did not come to her senses in PGI

पीजीआई में युवती को नहीं आया होश, परिजनों की हुई स्टेटमैंट

Fri, 05 Aug 2022 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
The girl did not come to her senses in PGI
मोहाली। सोहाना के एक होटल में बुधवार सुबह फंदे पर झूले दंपती के मामले के पीछे क्या वजह थी, इसके बारे में पुलिस को अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। उधर, युवती की पीजीआई में हालत ठीक नहीं होने के चलते पुलिस उसका बयान दर्ज नहीं कर पाई। अभी उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद वीरवार को मृतक दीपक और युवती के परिजन मोहाली पहुंचे। उधर, छिजारसी (पिलखुवा) जिला हापुड़ से आए मृतक दीपक के परिवार के सदस्यों के पुलिस ने बयान दर्ज करते हुए 174 की कार्रवाई कर शव सौंप दिया। मामले की जांच देख रहे अधिकारी एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि दीपक ड्राइवर था। 30 जुलाई को दीपक युवती के साथ अचानक घर से फरार हो गया था। तीन अगस्त को सुबह दंपती ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस दौरान दीपक की मौत हो गई। वहीं लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्टाफ ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर जाकर देखा तो फंदा टूटने के कारण युवती जमीन पर जख्मी हालत में पड़ी थी।
विज्ञापन

युवक-युवती के परिजनों के बयान दर्ज
मृतक दीपक के परिजन जय सिंह व रिश्तेदार सुबह मोहाली फेज-6 स्थित अस्पताल में पुलिस के साथ पहुंचे। वहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि युवती और युवक दोनों के पिता के बयान दर्ज करने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। दोनों के भागने के बाद गाजियाबाद की पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया था इसलिए आगे की कार्रवाई वह करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed