फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The girl alleged rape, a case was registered

Mohali News: युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप मामला दर्ज

Thu, 03 Apr 2025 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
The girl alleged rape, a case was registered
जीरकपुर। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ 20 साल की युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया है। पंचकूला निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि हरियाणा के टोहाना निवासी एक युवक ने उससे सोशल मीडिया पर दोस्ती की और फिर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन

आरोपी युवक ने उसकी अश्लील फोटो खींची और उसे ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक निशांत के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 (झूठे वादे से शारीरिक संबंध बनाना), 351(2) (शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करना) के तहत केस दर्ज किया है। अभी आरोपी युवक पुलिस की पकड़ से बाहर है और पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को बताया कि युवक ने दोस्ती के बाद उसके साथ शादी का प्रस्ताव रखा था। उसने एक दिन उसे जीरकपुर के एक होटल में बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए। उसकी अश्लील फोटो खींच ली और ब्लैकमेल करने लगा। निशांत ने उसको शादी से मना कर दिया और धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed