फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The festive spirit filled the markets with joy

Mohali News: त्योहारों की रौनक, बाजारों में छाने लगा उल्लास

Mon, 06 Oct 2025 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
The festive spirit filled the markets with joy
मोहाली। त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में उल्लास और रौनक नजर आने लगी है। करवाचौथ और दिवाली नजदीक आते ही शहर के सेक्टर-70, फेज-7, फेज-3बी2, मार्केट एरिया और मॉल्स में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। शाम ढलते ही गलियां रंग-बिरंगी लाइटों, सजावटी झालरों और दुकानों की चमक से जगमगाने लगी हैं। दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए नए अंदाज में सजावट की है। मिठाई से लेकर कपड़ों और इलेक्ट्रॉनिक के सामानों तक हर जगह जोश साफ झलक रहा है।
विज्ञापन

---

बढ़ी सजावट, बदला बाजार का रंग-रूप
बाजारों की सजावट पर विशेष ध्यान दिया गया है। कपड़ों की दुकानों में नई फेस्टिव कलेक्शन आ चुकी है। मिठाई और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर रंगीन पैकेजिंग और ऑफर बोर्ड लगे हुए हैं। सेक्टर-70 के व्यापारी संदीप अरोड़ा कहते हैं, हर साल की तरह इस बार भी हमने स्टोर को थीम बेस्ड सजाया है। ग्राहकों को अच्छा माहौल मिले तो खरीदारी भी बढ़ती है। पिछले साल की तुलना में इस बार तैयारी ज्यादा की गई है। इसी तरह, मिठाई विक्रेता सुरजीत सिंह बताते हैं कि त्योहारी मांग को देखते हुए उन्होंने उत्पादन बढ़ा दिया है। दिवाली से एक हफ्ता पहले ही लोग गिफ्ट पैक बुक कराने लगते हैं। हमने इस बार नए फ्लेवर और पैकिंग पेश की है।
विज्ञापन

---
कपड़ों और गिफ्ट की मांग में तेजी
त्याेहारों में सबसे ज्यादा मांग कपड़ों और गिफ्ट आइटम की रहती है। महिलाओं के लिए ट्रेडिशनल परिधान, बच्चों के लिए फैंसी ड्रेसेस और पुरुषों के लिए इंडो-वेस्टर्न स्टाइल के कपड़े खूब बिक रहे हैं। कई दुकानों पर एक के साथ एक फ्री और त्योहारी छूट के ऑफर भी दिए जा रहे हैं। ग्राहक नीलम शर्मा कहती हैं कि महंगाई जरूर है, लेकिन त्योहारों में तो खरीदारी करनी ही होती है। इस बार हमने बच्चों के कपड़े और सजावटी सामान जल्दी खरीद लिए ताकि भीड़ में परेशानी न हो। मोहाली के मॉल्स में भी ब्रांडेड कपड़ों और इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स पर फेस्टिव सेल चल रही है। कई ऑनलाइन प्लेटफार्म ने ऑफर शुरू कर दिए हैं, जिससे ग्राहकों के पास खरीदारी के लिए कई विकल्प मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
महंगाई के बावजूद खरीदारी में कमी नहीं
पिछले कुछ महीनों में खाद्य पदार्थों और उपभोक्ता वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन त्योहारी सीजन में ग्राहकों की जेब खुल रही है। दुकानदारों का कहना है कि महंगाई का असर कुछ हद तक देखने को मिल रहा है, लेकिन उत्सवों की खुशी में लोग खर्च करने से पीछे नहीं हट रहे। इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप के मालिक जसविंदर सिंह के अनुसार कीमतें जरूर बढ़ी हैं, लेकिन लोग फाइनेंस स्कीम और आसान किस्तों का फायदा उठा रहे हैं। एसी, टीवी, फ्रीज और किचन की मांग में बढ़ोतरी हुई है। खाद्य बाजार में मिठाइयों, सूखे मेवों और तेल-घी के दामों में वृद्धि हुई है, जिससे गिफ्ट पैक की कीमतें भी कुछ ज्यादा हुई हैं।

---
दुकानदारों को सीजन की उम्मीद
पिछले कुछ सालों में कोविड और आर्थिक सुस्ती के कारण त्योहारी कारोबार पर असर पड़ा था। इस बार व्यापारी उम्मीद कर रहे हैं कि बिक्री में अच्छा उछाल आएगा। सेक्टर-71 के व्यापारी अजय जैन कहते हैं त्योहार हमारे लिए साल का सबसे बड़ा सीजन होता है। इस बार लोग पहले से ही खरीदारी शुरू कर चुके हैं। हमें उम्मीद है कि इस बार कारोबार में 20-25% की वृद्धि होगी।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed