फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The family created ruckus by blocking the road after the death of the married woman

Mohali News: विवाहिता की मौत पर परिवार ने सड़क जाम कर किया हंगामा

Tue, 21 Nov 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
The family created ruckus by blocking the road after the death of the married woman
कुराली। वार्ड नंबर-13 की एक विवाहिता की मौत को लेकर परिजनों ने बस स्टैंड चौक पर धरना देकर पुलिस से इंसाफ की मांग की। पुलिस की ओर से कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना हटाया गया। दरअसल, वार्ड नंबर 13 की विवाहिता निशु का शव फंदा से लटका मिला, जिसे लेकर पुलिस ने धारा-174 के तहत के दर्ज किया था। लड़की के परिवार ने इससे असंतुष्ट होकर शहर के बस स्टैंड चौक पर जाम लगा दिया और इंसाफ मांगा। मृतक निशु के पिता शाम लाल ने बताया कि उनकी बेटी की शादी तीन साल पहले पड़ोस में रहने वाले आकाश से हुई थी। उसका एक बेटा भी है लेकिन कुछ समय के बाद ही उनमें झगड़ा होने लगा। जब वह 19 नवंबर को बेटी के घर आए तो दामाद घर से निकल रहा था। जब वह अंदर गया तो देखा कि बेटी का शव फंदे से लटक रहा था। इसके बाद वह उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ठोस कार्रवाई न होने कारण ही उन्हें धरना देना पड़ा।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद एसएचओ गगनदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे और उन्होंने शांत करते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद जाम हटा दिया। उन्होंने बताया कि मृतका के पिता शाम लाल के बयानों पर आरोपी पति आकाश के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन




फोटो
चौक में लगाए जाम के दौरान लोगों को शांत करते पुलिस कर्मी और मृतक निशु की पुरानी तस्वीर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed