फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The family created a ruckus over the death of a two-year-old innocent in the hospital

अस्पताल में दो साल के मासूम की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 11 Dec 2021 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
The family created a ruckus over the death of a two-year-old innocent in the hospital
मोहाली। फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया, जब अस्पताल में दो साल के मासूम की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया। परिजनों के प्रदर्शन को देख अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच को लेकर आदेश पारित कर दिए हैं।
विज्ञापन

गांव जगतपुरा की नानक कॉलोनी की रहने वाली महिला बेबी अपने दो साल के बेटे को पीठ में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी। यहां पहुंचने के बाद इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डाक्टरों से बच्चे की जांच करवाई गई। इसके बाद डाक्टर ने नर्स से बच्चे की ईसीजी करने के लिए कहा। लेकिन मशीन खराब होने के कारण डाक्टर ने इंजेक्शन लगा दिया। करीब 20 मिनट के बाद दूसरी मशीन से ईसीजी करने लगे तो तब तक बच्चा सांसें लेना बंद कर चुका था और डाक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर बच्चे के मृत घोषित करने के बाद परिजनों ने डाक्टरों की लापरवाही को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिय। इसके बाद डाक्टरों ने सिक्योरिटी गार्ड बुलाकर उन्हें निकालकर बाहर किया। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर प्रबंधकों ने मामले की जांच को लेकर आदेश पारित कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर करेंगे जांच
अस्पताल में हुई मासूम बच्चे की मौत के बाद उसके परिजनों की शिकायत मिलने के बाद इस मामले की जांच को लेकर आदेश दे दिए गए हैं। इस मामले में मासूम की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई कर जांच की जाएगी। -डॉ. एचएस चीमा, एसएमओ, सिविल अस्पताल, मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed