फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The equation to become the head of the Congress was disturbed by eight SAD councilors in Kharar

खरड़ में शिअद के आठ पार्षद चुने जाने से बिगड़ा कांग्रेस का प्रधान बनने का समीकरण

Sat, 20 Feb 2021 01:41 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
The equation to become the head of the Congress was disturbed by eight SAD councilors in Kharar
खरड़। जिले के अधिकतर शहरों में जहां कांग्रेस ने भारी बहुमत से नगर परिषद के चुनाव जीते हैं, वहीं खरड़ में 27 में से 8 सीटों पर अकाली दल ने विजय हासिल कर कांग्रेस की प्रधान पद के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कांग्रेस जहां 10 सीटों पर विजयी रही है, वहीं 8 सीटें आजाद उम्मीदवारों को और एक सीट आम आदमी पार्टी को मिली है। चुनाव से पहले जहां कांग्रेस का बोलबाला था, वहीं कांग्रेस के कई उम्मीदवार तीत नहीं सके। कांग्रेस के शहरी प्रधान यशपाल बंसल की पत्नी सीमा बंसल को शिअद की जसप्रीत कौर ने हरा दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रधान गुरिंदरजीत सिंह गिल लाडी को आजाद उम्मीदवार जसबीर सिंह जौनी ने वार्ड-26 में हराया। नगर परिषद की पूर्व प्रधान अंजू चंद्र और उनके पति जसबीर चंद्र को कांग्रेस से टिकट नहीं मिला। पंजाब के कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भाई सुखवंत सिंह भी आप के राम सरूप शर्मा से मात्र 12 वोटों से हारे। कांग्रेस के इन पांच दिग्गजों के हारने से कांग्रेस का आसानी से प्रधान चुनने का समीकरण बिगड़ गया है। अब पूरा दारोमदार आजाद उम्मीदवार पर निर्भर है। इन्हें अपने पाले में लाने के लिए पार्टियों की भागदौड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को जीते हुए उम्मीदवारों से मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मुलाकात की। जबकि दोपहर बाद पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग ने विजेता उम्मीदवारों के साथ बैठक कर रूपरेखा पर चर्चा की। शिअद के हलका इंचार्ज रणजीत सिंह गिल ने भी विजेता उम्मीदवारोें से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। वहीं, नया प्रधान चुनने के लिए 15 पार्षदों का होना जरूरी है। जो भी अन्य पार्टी के विजेता उम्मीदवार शिअद के खेमे में शामिल होंगे तो शिअद का नगर परिषद पर कब्जा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed