फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The employees demonstrated against the government

मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 04 Jan 2022 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
The employees demonstrated against the government
मोहाली। फेज-छह स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत काम करने वाले मुलाजिम सरकार के खिलाफ डेढ़ महीने से संघर्ष की राह पर हैं। सोमवार को राज्य के विभिन्न जिलों से मुलाजिम मोहाली पहुंचे। इसके बाद सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एनएचएम मुलाजिमों का कहना है कि वह फेज छह के बस स्टैंड के नजदीक ही पक्का मोर्चा लगाएंगे। वहीं, पंजाब के अलग-अलग शहरों से आकर मुलाजिम यहां धरना देंगे। मुलाजिमों का कहना था कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है, वे मोर्चे पर आते रहेेंगे। चाहे चुनावी आचार संहिता लागू भी हो जाए तो भी उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

वहीं, सोमवार को पंजाब के नवांशहर और पटियाला से आए मुलाजिमों द्वारा जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसी बीच उन्होंने कहा कि जहां कोरोना कि तीसरी लहर दिन प्रतिदिन बढ़ रही है ऐसे में सरकार को चाहिए था कि मुलाजिमों के टीकाकरण को मजबूत करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed