फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The election of the head-deputy head of the city council, Nayagaon, was postponed on the n-occasion, the Akali Dal demonstrated

नगर परिषद नयागांव के प्रधान-उप प्रधान का चुनाव एन मौके पर स्थगित, अकाली दल ने किया प्रदर्शन

Tue, 20 Apr 2021 02:52 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
The election of the head-deputy head of the city council, Nayagaon, was postponed on the n-occasion, the Akali Dal demonstrated
नयागांव। नगर परिषद के प्रधान पद का चुुवाव सोमवार दोपहर एन मौके पर स्थगित कर दिया। नगर परिषद चुनाव प्रभारी की भूमिका निभा रहे संजीव कुमार ने इसका एलान किया। उनका कहना था कि एसडीएम हिमांशु जैन किसी जरूरी मामले में व्यस्त हैं। नगर परिषद के प्रधान पद के चुनाव के लिए 26 अप्रैल की तारीख घोषित की गई है। इस दिन दोपहर 12 बजे चुनाव होगा।
विज्ञापन

इससे पहले अकाली दल ने नगर परिषद में बहुमत होने का दावा किया। अकाली नेताओं का कहना था कि चुनाव स्थगित कर लोकतंत्र का हनन किया गया है। उनके पास बहुमत है, लेकिन प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रहा है। वह इस मामले को निर्वाचन आयोग में उठाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार को तीन बजे अकाली दल के 10 पार्षद भाजपा के पार्षद को अपने साथ लेकर जीत का दावा करते हुए पूरे ढाई बजे नगर परिषद कार्यालय में दाखिल हुए। इनके साथ अकाली दल के नेता चरनजीत सिंह बराड़, रनजीत गिल और गुरध्यान सिंह भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पांच मिनट बाद ही कांग्रेस के सात पार्षद अपने साथ एक निर्दलीय पार्षद को लेकर पहुंच गए और पार्षद मीटिंग हाल में बैठ गए। यहां चुनाव प्रभारी पहुंचे तो सभी पार्षदों को लगा कि अब शपथ और चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। लेकिन उन्होंने एन मौके पर चुनाव स्थगित करने का एलान कर दिया।
यह सुनते ही अकाली पार्षद उठकर कमेटी हाल के बाहर आ गए और यहां चुनाव स्थगित करने का जमकर हंगामा किया। उनके साथ यहां भारी संख्या अकाली दल के समर्थक मौजूद थे।
इस मौके पर डीएसपी सिटी-1 गुरशेर सिंह की अगुवाई में पुलिस मौजूद थी। सीनियर अकाली नेता चरणजीत सिंह ने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि लोकतंत्र को मजबूती मिले। पहले जानबूझकर खरड़ में नगर परिषद प्रधान का चुनाव टाल दिया गया और इसी तरह यहां नयागांव में भी धक्केशाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में सिर्फ दो नगर परिषद में ही अकाली दल के पास अधिक बहुमत है। और दोनों परिषद मुख्यमंत्री आवास के नजदीक हैं।
अकाली नेता रणजीत सिंह गिल ने कहा कि सरकार भले ही जोड़-तोड़ की राजनीति में लगी है। लेकिन जीत अकाली दल की ही होगी। हमारा संगठन मजबूत है।
वहीं, दूसरी ओर वार्ड नंबर-21 के कांग्रेस के पार्षद रविदंर संधू ने कहा कि अकाली दल एकजुट नहीं है और उनमें आपस में फूट है। जिसका ठीकरा यह कांग्रेस पार्टी के सिर फोड़ रहे हैं।

बता देें कि नयागांव नगर परिषद में 21 सीटें हैं। इनमें से 10 पर अकाली दल के पार्षद, सात पर कांग्रेस, तीन पर भाजपा और एक पर निर्दलीय पार्षद विजेता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed