{"_id":"68cef1010396a23e52003434","slug":"the-drainage-pipe-is-blocked-preventing-sewage-from-draining-mohali-news-c-71-1-spkl1025-133669-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: निकासी का पाइप ब्लॉक, गंदे पानी की नहीं हो रही निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: निकासी का पाइप ब्लॉक, गंदे पानी की नहीं हो रही निकासी
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना क्षेत्र में स्थित ट्रिब्यून कॉलोनी के नजदीक निकासी का पाइप ब्लॉक होने के कारण दुकानों के आसपास गंदगी का आलम है।दुकानदार अनिल कुमार, अमित कुमार, कमल गर्ग, ठाकुर ने बताया कि यहां पर पानी भरने की समस्या पिछले वर्ष भी थी।
इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाने के बाद नगर परिषद ने इसे अस्थाई रूप से ठीक करवा दिया था लेकिन इस बार फिर बरसात के दिनों से यह समस्या शुरू हो गई है। बरसात के पानी की निकासी सही तरीके से न होने के कारण यहां पर पानी रुक जाता है। इसके बाद यहां से बदबू आने लगती है। उन्होंने कहा कि इस रुके पानी के ऊपर मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं, इस कारण बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाना चाहिए।
कल ही ठेकेदार को बोलकर इस समस्या को चेक करवा लिया जाएगा और तुरंत ही इस जल भराव की समस्या को ठीक करवा दिया जाएगा।
- सवनीत सिंह, जेई, नगर परिषद जीरकपुर।