Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The district health department issued an advisory to prevent diseases caused by rain and floods

Mohali News: जिला स्वास्थ्य विभाग ने बारिश और बाढ़ से बीमारियों से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी

Thu, 28 Aug 2025 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The district health department issued an advisory to prevent diseases caused by rain and floods
मोहाली। बरसात के मौसम और बाढ़ के कारण होने वाले स्वास्थ्य संबंधी खतरों को देखते हुआ जिला स्वास्थ्य विभाग ने लोगों की सुरक्षा के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इस संबंधी सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने बताया कि बाढ़ के दौरान पानी के कारण पैदा होने वाली बीमारियों का खतरा रहता है, जिनसे बचाव के लिए सावधानी बरतना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दूषित पानी के कारण डायरिया, टाइफाइड, पीलिया, हैजा, त्वचा संक्रमण और सांप के काटने जैसी बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने जिला निवासियों से अपील की है कि वे स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई सलाह का पालन कर अपनी सुरक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संक्रामक रोगों से बचाव और नियंत्रण के लिए पीने के लिए केवल स्वच्छ पानी का ही उपयोग करें। पीने के पानी को उबालकर ठंडा करके उपयोग करें। संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए समय-समय पर हाथों को साबुन और पानी से धोना चाहिए। बाढ़ के पानी में भीगा हुआ खाना खाने से बचें। अगर किसी को बुखार या दस्त की समस्या है, तो किसी मेडिकल कैंप या सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में जाकर डॉक्टर को दिखाएं और खुद दवा न लें। अगर कोई क्लस्टर (यानी एक जगह पर संक्रमण के तीन से ज्यादा मामले) मिले, तो तुरंत स्वास्थ्य संस्थानों को सूचित किया जाना चाहिए। बाढ़ के दौरान दूषित पानी और कीड़ों के काटने से आमतौर पर त्वचा पर बैक्टीरिया (संक्रमण) हो जाते हैं। त्वचा के संक्रमण से बचाव के लिए रबर के जूते और पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए। इलाज के लिए नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान जाएँ। कटे हुए फल और सब्जियां न तो खरीदनी चाहिए और न ही इस्तेमाल करनी चाहिए। बाढ़ के दौरान सांप के काटने की घटनाएं आम हैं, इसलिए कोशिश करें कि पानी में न जाएं। अगर पानी में जाना जरूरी हो, तो लंबे जूते पहनें। अगर आपको सांप काट ले, तो जल्द से जल्द नज़दीकी स्वास्थ्य सुविधा केंद्र पहुंचना चाहिए, जहां सांप के काटने का इलाज पूरी तरह मुफ्त है। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए मेडिकल हेल्पलाइन 104 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed