{"_id":"5ee68e778ebc3e430a0ca8a8","slug":"the-department-destroyed-the-expiry-items-being-sold-in-the-market-mohali-news-pkl3781884113","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग ने बाजार में बेची जा रहीं खाने-पीने की एक्सपायरी चीजें करवाई नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग ने बाजार में बेची जा रहीं खाने-पीने की एक्सपायरी चीजें करवाई नष्ट
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना काल में भी लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसमें एक्सपायरी तारीख निकलने के बाद भी धड़ल्ले से सामान बिक रहा है। इसमें वह सभी उत्पाद बिक रहे हैं। जो कि हम रोजाना इस्तेमाल करते हैं। जिसमें घर में इस्तेमाल होने वाले दूध, तेल, कोल ड्रिंक, पैक्ड जूस, मक्खन और पनीर से लेकर नमकीन-बिस्कुट आदि शामिल हैं।
फूड एंड सप्लाई विभाग ने ऐसे सामान बेचने वालों पर शिकंजा कसकर लाखों रुपये का सामान नष्ट करवाया है। इसके साथ ही दुकानदारों को हिदायत दी है कि भविष्य में इस प्रकार की गलती न करें। ऐसा करने से उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक फूड सप्लाई विभाग की टीम ने एक मई से 31 तक 1451 दुकानों की चेकिंग की है। इस दौरान कई चीजें एक्सपायरी अवधि पूरी होने के बाद भी बिक रही थी। इसमें फल सब्जियों के अलावा, कोलड्रिंक, तेल शामिल था। इस दौरान टीमों ने 22 क्विंटल 66 किलोग्राम फल और सब्जियां, दूध और दुग्ध उत्पाद, 419 लीटर कोल्ड ड्रिंक, तेल, 167 नमकीन पैकेेट, बिस्कुट और मसाले शामिल हैं।
सेहत विभाग की टीमों ने होटल, ढाबों और हलवाई एसोसिएशन के साथ मीटिंग की है। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कमिश्नर काहन सिंह पन्नू ने कहा कि किसी भी प्रकार के घटिया सामान को बाजार में बेचने की आज्ञा नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
कोरोना गाइड लाइन का करना होगा पालन
फूड सेफ्टी अधिकारियों ने कहा कि खाने पीने वाली चीजों की नियमित जांच की जाएगी। इसके साथ ही पैकिंग की मियाद पूरी कर चुके सामान का निपटारा करने, गुणवत्ता और उपलब्धता पर बेचने वाले और जमाखोरी से बेचने संबंधी जागरूक किया जाएगा। उन्होंने लोगों को हिदायत दी है कि वह सख्ती से सामाजिक दूरी और कोरोना गाइडलाइन के साथ सभी निर्देशोें की पालना करें, मास्क पहनें और हैंड सैनिटाइज करें। इसके साथ ही बीस सेकेंड तक साबुन से हाथ जरूर धोएं।